Advertisement

कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और विधायक संजय गायकवाड का पुतला दहन किया!

कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और विधायक संजय गायकवाड का पुतला दहन किया!

रायपुर// लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू एवं शिवसेना के विधायक संजय गायकवाड़ के अमर्यादित बयान के विरोध में कांग्रेस ने प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय में दोनों नेताओं का पुतला दहन कर विरोध जताया और दोनों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग की।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सदन से लेकर सड़क तक मोदी सरकार की तानाशाही मनमानी गलत नीतियों का विरोध कर रहे हैं राहुल गांधी के विरोध के बाद मोदी सरकार को 100 दिन में कई बार यू टर्न लेना पड़ा है और बीजेपी मोदी सरकार की संविधान विरोधी मनसा पर रोक लगा है इससे बौखलाई भाजपा के नेता और उनके गठबंधन शिवसेना के विधायक लगातार राहुल गांधी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी कर रहे हैं। भाजपा और उनके गठबंधन के नेताओं के इस हरकत को मोदी सरकार का संरक्षण है। भाजपा नेता ने राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी दिया है शिवसेना के विधायक ने उनके जीभ काटने की धमकी दी है। भाजपा का नेता हताशा में है राहुल गांधी को देश में मिल रहे जनसमर्थन से बौखलाए हुए हैं। कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज उठाते रहेगी हम डरने वाले नहीं है भाजपा लोकतंत्र को खत्म करने की साजिश कर रही है कांग्रेस देश के संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए संघर्ष कर रहा है कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि भाजपा और शिवसेना अपने दोनों नेताओं को पार्टी से तत्काल हटाए और उन पर कड़ी कानूनी कार्यवाही करें।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

प्रदेश के रायपुर शहर, रायपुर ग्रामीण, बलौदाबाजार, गरियाबंद, महासमुंद, धमतरी, दुर्ग शहर, दुर्ग ग्रामीण, भिलाई, बेमेतरा, राजनांदगांव शहर, राजनांदगांव ग्रामीण, कवर्धा, जगदलपुर शहर, बस्तर ग्रामीण, सुकमा, नारायणपुर, कोण्डगांव, बीजापुर, कांकेर, दंतेवाड़ा, बिलासपुर शहर, बिलासपुर ग्रामीण, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, मुंगेली, कोरबा शहर, कोरबा ग्रामीण, जांजगीर चांपा, रायगढ़ शहर, रायगढ़ ग्रामीण, जशपुर, सरगुजा, बलरामपुर, कोरिया सभी जिलों में मौन धरना प्रदर्शन हुआ।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47