Advertisement

जल जगार महोत्सव 5 एवं 6 अक्टूबर को

जल जगार महोत्सव 5 एवं 6 अक्टूबर को

महानदी के तट पर गंगरेल में आयोजित होंगे आकर्षक कार्यक्रम

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

धमतरी // जिले में आगामी 5 एवं 6 अक्टूबर को जल जगार महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसके मद्देनजर कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने आज महानदी के तट पर गंगरेल में जिला स्तरीय अधिकारियों, मीडिया प्रतिनिधियों, सोशल मीडिया इन्फ्लूएंजर्स की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने बताया कि जिले में जल एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके तहत आगामी 5 एवं 6 अक्टूबर को महानदी के पास रविशंकर सागर गंगरेल बांध में राष्ट्रीय स्तर के आकर्षक और रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 5 अक्टूबर को जल ओलंपिक, कार्निवाल, जल सभा, नवरात्रि मेला, रूद्रा विथ वाटर, आसमान से कहानी, उद्योगों में हुए बेस्ट प्रेक्टिसेस, कबाड़ से जुगाड़, प्रदर्शनी और विभिन्न खेल इत्यादि कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसी दिन कल्चरल नाईट में बैंड प्रदर्शन, ऑर्केष्ट्रा, बहरूपिया दिवाकर शो और अन्य प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसी तरह जल जगार महोत्सव के दूसरे दिन 6 अक्टूबर को गंगरेल ट्रायल रन, जल ओलंपिक, रूद्रा विथ वाटर, आसमान से कहानी सहित कल्चरल कार्यक्रम आयोजित होने की जानकारी भी कलेक्टर ने दी। कलेक्टर सुश्री गांधी ने जल जगार महोत्सव के सफल आयोजन के लिए सभी के सहयोग की अपेक्षा की है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57