Advertisement

कलेक्टर अग्रवाल ने स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत वेस्ट टू आर्ट प्रदर्शनी का किया अवलोकन

कलेक्टर अग्रवाल ने स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत वेस्ट टू आर्ट प्रदर्शनी का किया अवलोकन

शिक्षकों, स्कूली बच्चों एवं आमजनों सहित अधिकारी-कर्मचारियों को स्वच्छता की दिलाई शपथ

प्रत्येक व्यक्ति अपने दैनिक जीवन में स्वच्छता को अपनाये-कलेक्टर

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

गरियाबंद// ‘‘स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024’’ के तहत स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम अंतर्गत जिले 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक स्कूल परिसर गरियाबंद में वेस्ट टू आर्ट प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा वेस्ट टू आर्ट प्रदर्शनी के माध्यम से इलेक्ट्रिक डेम, हेल्थ एंड क्लीननेश, बॉटल गार्डन, गीला कचरा, सूखा कचरा, वाटर जलचक्र सायकल, बीजों का अंकुरण, हेल्थ हाईजिन, सेव ट्रीस, वेस्ट मेनेजमेंट, कचरा प्रबंधन सहित अन्य मॉडल के माध्यम से बच्चों ने कचरा प्रबंधन एवं निपटान के तरीके प्रदर्शित किये। इसी तरह स्वच्छता पर आधारित रंगोली, चित्रकला, भाषण, कविता प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इस दौरान कलेक्टर श्री अग्रवाल ने अनुपयोगी वस्तुओं से दैनिक जीवन में उपयोगी चीजे बनाने के प्रोजेक्ट का भी अवलोकन किया। उन्होंने बच्चों द्वारा वेस्ट मटेरियल से बनाए आर्ट प्रदर्शनी देखकर उन्हें लगातार वैज्ञानिक दृष्टिकोण रखते हुए नई चीजें सीखने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान मॉडल चित्रकला, रंगोली, भाषण, कविता प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रीता यादव, जिला शिक्षा अधिकारी ए.के. सारस्वत, प्राचार्य श्रीमती अल्का दानी, डीएमसी के.एस नायक, एलडीएम मो. हाफिज, सीईओ जावेद जाफरी, सीएमओ श्रीमती संध्या वर्मा, स्वच्छ भारत के मिशन समन्वयक परवेज हनफी, सांसद प्रतिनिधि परस देवांगन, धनराज विश्वकर्मा, शाला प्रबंधन समिति के सदस्य केसर निर्मलकर सहित शिक्षकगण, स्कूली बच्चे एवं अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने दैनिक जीवन में स्वच्छता को अपनाना चाहिए। स्वच्छता के लिए स्वयं जागरूक रहकर अपने घर के समान ही आसपास में साफ सफाई रखना चाहिए ये हमारा नैतिक कर्तव्य है। आज शहरों एवं गांवों को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए स्वच्छता को सामाजिक आंदोलन बनाने की जरूरत है। जन-जागरूकता से ही जिला स्वच्छ और सुंदर बन सकता है। इसके लिए हमे अपने स्वभाव में भी परिवर्तन लाना होगा। उन्होंने स्कूली बच्चों, शिक्षकों, महिलाओं एवं नागरिकों को स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की। जिसमें स्वच्छता को समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी मानते हुए इसे उनके स्वभाव और संस्कार का हिस्सा बनाने का प्रयास होगा। स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत ‘स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता‘ का यह अभियान 02 अक्टूबर 2024 को महात्मा गांधी की जयंती ‘स्वच्छ भारत दिवस‘ पर पूर्ण होगा। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री अग्रवाल ने शिक्षकों, स्कूली बच्चों एवं आमजनों सहित अधिकारी-कर्मचारियों को स्वच्छता को अपनाने के लिए स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मौजूद स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों ने साफ सफाई एवं श्रमदान कर लोगों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57