Advertisement

कलेक्टर अग्रवाल ने 60 प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया

कलेक्टर अग्रवाल ने 60 प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया

पीएम विश्वकर्मा योजना अंतर्गत परंपरागत कारीगरों को मिल रहा प्रशिक्षण

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

गरियाबंद //प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वावलंबी मैदान वर्धा, महाराष्ट्र से शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रगति का एक वर्ष के सफल क्रियान्वयन पर राष्ट्र को संबोधित किया एवं योजना के योजना के लाभार्थियों को वितरण किया। इस दौरान लाईवलीहुड कॉलेज एवं आईटीआई गरियाबंद में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना एवं प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के लाभार्थियों एवं प्रशिक्षणार्थियों द्वारा वर्चुअली विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम देखा गया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री दीपक कुमार अग्रवाल ने लाईवलीहुड कॉलेज गरियाबंद में संचालित प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजनांतर्गत सहायक नाई-सैलून सर्विसेस के 34 लाभार्थियों तथा ट्रेडिशनल बास्केट मेकर के 26 लाभार्थियों कुल 60 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र का वितरण किया। साथ ही गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण के लिए प्रशिक्षकों को पुरस्कृत किया। इसी प्रकार आईटीआई गरियाबंद में प्रशिक्षण प्राप्त किये प्रशिक्षणार्थियों को भी प्रमाण पत्र वितरित किया गया। इस अवसर पर अग्रणी बैंक के नोडल अधिकारी श्री मो. मोफिज, आईटीआई की प्राचार्य श्रीमती आशा वर्मा, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की अग्रणी बैंक प्रतिनिधि बैंक ऑफ बड़ौदा गरियाबंद के बैंक मैनेजर हरीश सिन्हा, बैंक मैनेजर यूनियन बैंक गरियाबंद रजनीश सिंह, सहायक परियोजना अधिकारी, लाईवलीहुड कॉलेज श्रीमती सृष्टि मिश्रा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57