Advertisement

जल जीवन मिशन के तहत ग्राम अच्छाछड़का में नल लगने से लोगों को मिली राहत

जल जीवन मिशन के तहत ग्राम अच्छाछड़का में नल लगने से लोगों को मिली राहत

72 परिवारों को अब मिल रहा शुद्ध पेयजल

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

गरियाबंद // जिला मुख्यालय गरियाबंद से लगभग 40 किलोमीटर दूर वनांचल क्षेत्र के दुरस्थ ग्राम पंचायत जंगलधवलपुर के आश्रित ग्राम अच्छाछड़का सिकासेर बांध की तरफ कच्चे रास्ते में नल कनेक्शन पहुंच गया है। इस गांव में 72 परिवार निवासरत है जहां जल जीवन मिशन के माध्यम से सोलर नलजल प्रदाय योजना द्वारा ग्रामीणों के घर पर ही पीने का पानी आसानी से उपलब्ध हो रहा है।
गांव की श्रीमती चंदकंवर नेताम ने बताई जल जीवन मिशन के माध्यम से यहां प्रत्येक घरों में नल कनेक्शन लगाया गया है। जिससे प्रत्येक घरों पर पर्याप्त मात्रा मंे स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति हो रही है। उन्होंने बताया कि पूर्व में जल जीवन मिशन के तहत नल कनेक्शन नहीं लगा था तो पूरा मोहल्ला कुएं के पानी पर निर्भर था और कुआं सुख जाता था तो एक निजी बोर से पानी लाकर जीवन यापन किया करते थे। कुएं का पानी मटमैला होने से स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाया करता था किन्तु घर- घर नल लगने से ग्रामीणों को सुविधा हुई है। उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत नल लगने से बाहर से पानी लाने की आवश्यकता नहीं पड़ती जिससे शाररीक थकान एवं समय का भी बचत हो रहा है। इसी प्रकार श्रीमती जानकी बाई नेताम ने बताया पूर्व में वे घर के सभी सदस्यों के लिए बाहर से पानी लाते थे। नल जल कनेक्शन लगने से उनके बच्चे व उनकी सास भी नल से घरेलू उपयोग के लिए पानी भर लेते है। अब घर में ही नल लग जाने से काफी सुविधा हो गई है और साफ सफाई भी अच्छे से हो जाती है और बच्चों एवं बुजुर्गो के स्वास्थ्य में काफी सुधार हुआ है। उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत गांव में नल लग जाने से शासन का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57