Advertisement

प्रधानमंत्री आवास योजनाः विष्णु के सुशासन में धमतरी जिले के दो हजार से अधिक हितग्राहियों को मिला अपना पक्का आवास

प्रधानमंत्री आवास योजनाः विष्णु के सुशासन में धमतरी जिले के दो हजार से अधिक हितग्राहियों को मिला अपना पक्का आवास

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

धमतरी //हर एक व्यक्ति का सपना होता है कि उनका अपना एक पक्का मकान हो, जिसे पूरा करने के लिए वह आजीवन परिश्रम करता है, लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति के लिए स्वयं का पक्का मकान बना पाना एक सपना ही रह जाता है। ऐसे में उनके सपने साकार प्रधानमंत्री आवास योजना कर रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में दूरस्थ अंचल के लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिल रहा है।
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत् धमतरी जिले के हितग्राही लाभान्वित हो रहे है। इनमें दिसम्बर 2023 से 23 सितम्बर 2024 तक कुल दो हजार 132 हितग्राहियों का आवास निर्माण कराया जा चुका है। ऐसी ही एक कहानी धमतरी जिले के जनपद पंचायत धमतरी के ग्राम पंचायत बरारी की हितग्राही श्रीमती सुखबती की, जो राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहलाने वाले विशेष पिछड़ी जनजाति कमार से हैं। ये जनजाति ज्यादातर जंगलो में पेड़, पत्ते एवं छाल से झोपड़ी बनाकर निवास करते थे, जिन्हें बरसात के मौसम में टपकते छत एवं सांप-बिच्छू की समस्या रहती थी। जिसके कारण उन्हें जीवन-यापन करना एक चुनौती थी। इनके लिए प्रधानमंत्री आवास योजना एक वरदान साबित हुई है। मुख्यमंत्री के सार्थक प्रयास से विशेष पिछड़ी जनजाति कमार के सपने भी पूरे हो रहे हैं। हितग्राही ने पक्का मकान मिलने से मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया है। गौरतलब है कि श्रीमती सुखबती बोलने और सुनने में भी कमजोर है, उनकी पोती कहतीं हैं कि दादी को मिले इस पक्के आवास में वे पूरे परिवार के साथ सुख-चैन से रहते हैं।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57