Advertisement

प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति अंतर्गत प्रबंधक भर्ती के लिए वरीयता सूची प्रकाशित

प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति अंतर्गत प्रबंधक भर्ती के लिए वरीयता सूची प्रकाशित

दावा-आपत्ति 30 सितम्बर तक

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.18.43
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.56.51
ChatGPT Image Aug 8, 2026, 10_06_26 PM

गरियाबंद, 26 सितम्बर 2024/ प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति लाटापारा, बेगरपाला, जरण्डीह, जोबा, अकलवारा, अमेठी एवं फिंगेश्वर में प्रबंधक भर्ती प्रक्रिया अंतर्गत प्रबंधक भर्ती चयन समिति द्वारा प्राप्त दावा/आपत्तियों के निराकरण उपरांत 25 सितम्बर को वरीयता सूची प्रबंध संचालक, छ.ग.राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ एवं कार्यालय कलेक्टर गरियाबंद के वेबसाईट पर अपलोड कर दिया गया है। साथ ही प्राथमिक वनोपज सहकारी समितियों तथा जिला वनोपज सहकारी संघ मर्यादित, गरियाबंद के सूचना पटल पर चस्पा किया जा रहा है। प्रकाशित वरीयता सूची के संबंध में 30 सितम्बर 2024 तक कार्यालयीन समय में दावा-आपत्ति जिला वनोपज सहकारी संघ मर्यादित गरियाबंद के कार्यालय में किया जा सकता है। दावा आपत्ति के निराकरण उपरांत प्रत्येक समिति की वरीयता सूची से प्रथम 10 अभ्यर्थी 03 अक्टूबर 2024 को प्रातः 10 बजे, वन विभाग गरियाबंद के ऑक्सन हॉल में कम्प्यूटर कौशल परीक्षा आयोजित की जायेगी। अभ्यर्थी प्रातः 09 बजे मूल दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि को उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM