Advertisement

कलेक्टर अग्रवाल की पहल से श्रीमती पिंगला साहू को मिली अनुकंपा नियुक्ति

कलेक्टर अग्रवाल की पहल से श्रीमती पिंगला साहू को मिली अनुकंपा नियुक्ति

परिवार के भरण पोषण का मिला सहारा

जिले में अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों का हो रहा त्वरित निराकरण

कलेक्टर श्री अग्रवाल ने नियुक्ति पत्र सौंपकर दी शुभकामनाएं

अब तक 18 लोगों को मिल चुकी है अनुकंपा नियुक्ति

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.18.43
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.56.51
ChatGPT Image Aug 8, 2026, 10_06_26 PM

गरियाबंद 26 सितम्बर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुसार जिले में अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों का त्वरित निराकरण हो रहा है। इससे दिवंगत शासकीय सेवकों के परिजनों को शासकीय नौकरी का लाभ मिल रहा है। कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल की तत्परता एवं संवेदनशीलता से जिले में अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों के निराकरण के लिए तेजी से कार्यवाही की जा रही है। कलेक्टर ने आज एक और अनुकंपा नियुक्ति प्रकरण का निराकरण करते हुए कौंदकेरा निवासी श्रीमती पिंगला साहू को अनुकंपा नियुक्ति का आदेश सौंपा। उन्होंने अनुकंपा नियुक्ति पत्र सौंपकर श्रीमती साहू को निष्ठा एवं लगन से शासकीय सेवा करने की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। श्रीमती पिंगला साहू को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कौंदकेरा में भृत्य पद पर नियुक्ति दी गई है। शासन की पहल और प्रशासन की त्वरित कार्रवाई के द्वारा अनुकंपा नियुक्ति मिलने से श्रीमती साहू एवं उनके परिजनों ने खुशी जताते हुए राज्य शासन एवं जिला प्रशासन का आभार जताया। उल्लेखनीय है कि जिले में पिछले तीन माह के भीतर 18 लोगों को अनुकंपा नियुक्ति दी जा चुकी है। कलेक्टर अग्रवाल अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों का प्रमुखता से संज्ञान लेकर निराकरण के निर्देश दे रहे हैं। इससे पात्र अभ्यर्थियों को राहत मिल रही है। श्रीमती साहू ने शासकीय नियुक्ति मिलने के बाद कहा कि राज्य शासन की नीति के तहत त्वरित पहल से नौकरी मिल गई है। जिससे आर्थिक समस्याओं को दूर करने एवं परिवार के पालन पोषण में सहायक होगी।
श्रीमती साहू ने बताया कि उनके पति शिक्षा विभाग अंतर्गत शिक्षक के रूप में कार्यरत थे। गंभीर स्वास्थ्यगत कारणों से उनकी निधन हो गई। पति के गुजर जाने के बाद परिवार के सहारे एवं भरण-पोषण की चिंता सताने लगी थी, साथ ही भविष्य भी अंधकार नजर आने लगा था। शासन की पहल से अनुकंपा नियुक्ति मिलने से परिवार के भरण पोषण की समस्या दूर हो गई है। शासन के सहयोग से मिले अनुकंपा नियुक्ति के फलस्वरूप अब परिवार के विकास की भी चिंता दूर हो गई है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM