Advertisement

कक्षा पहली से बारहवीं तक के बच्चों का बनवाये जाति, निवास प्रमाण पत्र!

व्यक्तिमूलक योजनाओं का शत प्रतिशत करें सेचुरेशन!

श्रमकार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान एवं आधार कार्ड से करे लाभान्वित!

कलेक्टर अग्रवाल ने समीक्षा बैठक में दिये निर्देश!

गरियाबंद 27 सितम्बर 2024/ जिलेवासियों को विभिन्न योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली।

उन्होंने व्यक्तिमूलक योजनाओं का शत प्रतिशत सेचुरेशन करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने कहा कि योजनाओं के अंतर्गत पर्याप्त पात्रता परीक्षण कर जरूरतमंदों को निश्चित रूप से लाभ दिलाये। उन्होंने कक्षा पहली से बारहवी तक के बच्चों का जाति एवं निवास प्रमाण पत्र बनवाने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने कहा कि अभी तक जाति, निवास एवं आय प्रमाण पत्र बनाने से वंचित बच्चों का स्कूल एवं ग्रामवार सर्वे किया जाए।

साथ ही ऐसे बच्चों का आंकड़ा संकलित कर आय, जाति प्रमाण पत्र बनवाने की कार्यवाही करें। जिससे बच्चों को छात्रवृत्ति एवं अन्य शासकीय योजनाओं का आसानी से लाभ मिल सकेगा। कलेक्टर ने खाद्य विभाग को पात्र हितग्राहियों को राशन कार्ड एवं उज्जवला योजना अंतर्गत गैस कनेक्शन से लाभान्वित करने के निर्देश दिये।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

पीएम विश्वकर्मा योजना अंतर्गत परम्परागत कारीगरों का पंजीयन एवं प्रशिक्षण सुनिश्चित करने को कहा। श्रम विभाग को 18 से 60 वर्ष के श्रमिकों का पंजीयन सुनिश्ति करने के निर्देश दिये। शिक्षा विभाग को पीएम पोषण योजना का सुचारू क्रियान्वयन तथा शत प्रतिशत बच्चों का स्कूलों में नामांकन भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

स्वास्थ्य विभाग को टीकाकरण, जननी सुरक्षा योजना, आयुष्मान कार्ड एवं टीबी जांच आदि सुनिश्चित करने कहा। विद्युत विभाग को शत प्रतिशत घरों में विद्युतीकरण की सुविधा प्रदान करने के निर्देश दिये। लीड बैंक मैनेजर को लोगों का प्रधानमंत्री जीवन ज्योति एवं सुरक्षा बीमा योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिये।

साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग को आंगनबाड़ी के माध्यम से महिलाओं एवं बच्चों का पंजीयन सहित गर्म भोजन एवं टीएचआर, पीएम मातृृत्व वंदन योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने पशु टीकाकरण, पीएम आवास, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम किसान सम्मान योजना, एवं पीएम स्वनिधि योजना के तहत भी लोगों को लाभ दिलाते हुए शत प्रतिशत सेचुरेशन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रीता यादव, संयुक्त कलेक्टर नवीन भगत सहित जिला अधिकारीगण मौजूद रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57