Advertisement

कलेक्टर अग्रवाल ने शिक्षा विभाग की ली समीक्षा बैठक

कलेक्टर अग्रवाल ने शिक्षा विभाग की ली समीक्षा बैठक

स्कूल निर्माण कार्यो को तेजी से पूर्ण करने के दिये निर्देश

कार्यो की अद्यतन जानकारी नहीं होने पर छुरा बीईओ-बीआरसीसी पर जताई गहरी नाराजगी

विभाग अंतर्गत कार्यो का गंभीरता एवं सक्रियतापूर्वक क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के भी दिये निर्देश

गरियाबंद 27 सितम्बर 2024/ कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शिक्षा विभाग अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यो की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने जिले के सभी बीईओ से उनके क्षेत्र में चल रहे स्कूल भवन निर्माण एवं अन्य प्रगतिरत निर्माण कार्यो की जानकारी ली। उन्होंने शिक्षा विभाग में आरईएस एवं आदिवासी विकास विभाग द्वारा किये जा रहे निर्माण कार्यों अंतर्गत पूर्ण-अपूर्ण, प्रगतिरत एवं अप्रारंभ कार्यो की ब्लाकवार जानकारी ली।

कलेक्टर ने सभी कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिये। साथ ही पूर्ण कार्य का गुणवत्ता परीक्षण कर पालन प्रतिवेदन भी प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।

कलेक्टर ने छुरा बीईओ किशुन मतावले एवं छुरा बीआरसीसी हरीश देवागंन से उनके क्षेत्र अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों की जानकारी ली। दोनों के द्वारा बैठक में निर्माण कार्यो की अद्यतन जानकारी नहीं देने पर कलेक्टर ने गहरी नाराजगी जताई। साथ ही बीईओ द्वारा पोंड स्थित हायर सेकेण्डरी स्कूल के फर्नीचर व्यवस्थित नहीं करवाने पर भी नाराजगी जताई।

कलेक्टर ने बीईओ एवं बीआरसीसी को उनके क्षेत्र अंतर्गत कार्यों से सजग रहते हुए गंभीरता एवं सक्रियतापूर्वक मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि शासकीय कार्यों के निर्वहन में लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

कलेक्टर ने निर्माण कार्यो की समीक्षा के दौरान प्रगतिरत सभी कार्यो के अद्यतन फोटोग्राफ्स के साथ प्रतिवेदन सोमवार तक प्रस्तुत करने के निर्देश सभी बीईओ और बीआरसीसी को दिए। इस दौरान बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी श्री ए.के. सारस्वत, डीएमसी श्री के.एस नायक सहित सभी बीईओ, बीआरसीसी एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

कलेक्टर अग्रवाल ने समीक्षा बैठक में समग्र शिक्षा अंतर्गत स्वीकृत, पूर्ण एवं प्रगतिरत कार्यो की ब्लॉकवार जानकारी ली। पिछले वित्तीय वर्षो सहित सभी कार्यो को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिये!

कलेक्टर ने पीएमश्री स्कूल को मेंटर स्कूल के रूप में विकसित करने के लिए गंभीरतापूर्वक कार्य करने के निर्देश दिये। उन्होंने बैठक में पाठ्यपुस्तक, गणवेश एवं साइकिल वितरण की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पाठ्यपुस्तक किसी भी स्कूल में डम्प एवं अव्यवस्थित नहीं रहना चाहिए। बच्चों को वितरण शत प्रतिशत सुनिश्चित की जाए। अव्यवस्थित पाए जाने पर संबंधितों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने साइकिल वितरण में भी अनियमितता नहीं बरतने के निर्देश दिये। कक्षा पहली से आठवीं तक के बच्चों को पीएम पोषण शक्ति योजना का लाभ दिलाने के भी निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि स्कूलों में दिये जाने वाले भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखी जाए। भोजन साफ-सुथरे जगह में सावधानीपूर्वक बनाई जाए तथा ढककर रखे। भोजन की गुणवत्ता में अनियमितता एवं शिकायत आने पर संबंधितों के खिलाफ कार्यवाहीं की जाएगी। कलेक्टर ने गौरव गरियाबंद अभियान अंतर्गत 10वीं, 12वीं बोर्ड के रिजल्ट शत प्रतिशत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके लिए सभी बीईओ एवं बीआरसीसी को सक्रियता के साथ मॉनिटरिंग करने को कहा।

उन्होंने सभी बच्चों को जाति, आय एवं निवास प्रमाण पत्र बनाने के सर्वे कार्य को उच्च प्राथमिकता में लेते हुए कार्य करने के निर्देश सभी बीईओ को दिये। कलेक्टर ने इसके लिए स्कूलवार प्राचार्यो एवं प्रधानपाठकों की बैठक लेकर निर्धारित प्रारूप में सही-सही सर्वे कार्य करवाने के निर्देश दिए। उन्हांेने स्कूूलवार सभी बच्चों से आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र निर्माण की जानकारी पूछकर सर्वे प्रपत्र में भरने को कहा। छुटे हुए सभी बच्चों का प्रमाण पत्र बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57