Advertisement

कलेक्टर अग्रवाल ने चावल जमा नहीं करने वाले राइस मिलर्स के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के दिये निर्देश

कलेक्टर अग्रवाल ने चावल जमा नहीं करने वाले राइस मिलर्स के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के दिये निर्देश

गरियाबंद 27 सितम्बर 2024/ कलेक्टर दीपक अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें खाद्य विभाग, सहकारिता विभाग, नागरिक आपूर्ति निगम, मार्कफेड, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक एवं वेयर हाउस के जिला अधिकारी तथा खाद्य निरीक्षक उपस्थित रहे।

कलेक्टर अग्रवाल ने बैठक में चावल जमा करने की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने जिन राईस मिलर्स द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में चावल जमा नहीं किया जा रहा है तथा भौतिक सत्यापन में शार्टेज पाये गये राईस मिलों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिये!

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.18.43
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.56.51
ChatGPT Image Aug 8, 2026, 10_06_26 PM

कलेक्टर ने बैठक में बिना वैध कारण के अनुपस्थित रहें सहायक खाद्य अधिकारी मैनपुर श्रीमती कुसुमलता लहरी एवं सहायक खाद्य अधिकारी फिंगेश्वर सुश्री सोनाली ठाकुर को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये।

कलेक्टर ने शेष राशनकार्डों के नवीनीकरण तथा शेष ई-केवाईसी 15 अक्टूबर 2024 तक पूर्ण किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने नागरिक आपूर्ति निगम एवं भारतीय खाद्य निगम में 15 अक्टूबर 2024 तक शत-प्रतिशत चावल जमा करने के निर्देश दिये।

साथ ही नागरिक आपूर्ति निगम को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत् प्रतिमाह 30 तारीख तक आगामी माह का खाद्यान्न भण्डारण पूर्ण करने के निर्देश दिये। सहायक आयुक्त सहकारिता को खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में जिले में नवीन उपार्जन केन्द्र खोलने हेतु प्राप्त आवेदनों को 01 सप्ताह के भीतर शासन को प्रस्ताव भेजने के भी निर्देश दिये।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM