छत्तीसगढ़बेमेतराराज्य

दाढी व खण्डसरा पुलिस ने नशा मुक्ति के खिलाफ लोगों को किया जागरूक

दाढी व खण्डसरा पुलिस ने नशा मुक्ति के खिलाफ लोगों को किया जागरूक

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

बेमेतरा – पुलिस अधीक्षक बेमेतरा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसडीओपी बेमेतरा के मार्गदर्शन में जिलें में थाना, चौकी प्रभारियों के द्वारा नशा मुक्ति के खिलाफ अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा हैं। इस अभियान तहत 21 जून को थाना दाढी प्रभारी व पुलिस चौकी खंडसरा प्रभारी एवं स्टाफ द्वारा बेमेतरा दाढी पुलिस ने आसपास के ग्रामीण अंचल से आये आमजन को एवं खण्डसरा पुलिस ने ग्राम कन्हेरा में ग्रामीणों को यातायात जागरूकता, साइबर क्राइम से बचने तथा नशा मुक्ति अभियान चलाकर आमजन को नशे का परित्याग कर अपने परिवार समाज और देश की उन्नति में सहयोग प्रदान करने तथा समाधान हेल्पलाइन नंबर 9479257558 देकर अपनी समस्या एवं शिकायत की जानकारी तुरंत पुलिस को देने हेतु सलाह दी गई। साथ ही नशा मुक्ति अभियान के तहत नशा करने से व्यक्तिगत, शारीरिक, आर्थिक एवं सामाजिक रूप से होने वाले नुकसान, साथ ही युवा वर्ग के भविष्य में पड़ने वाली प्रभाव से अवगत कराया गया। नशा से सड़क दुर्घटना, मारपीट, घरेलू विवाद में वृद्धि किस प्रकार होना संभाव्य है आदि समस्त बातों की विस्तृत जानकारी दी गई एवं नशा नहीं करने संकल्प दिलाया गया। साथ ही बीडी, सिगरेट, शराब, गांजा जैसे नशा शारीरिक समस्याओं के साथ ही आर्थिक और सामाजिक स्तर पर भी नुकसान का कारण बनता हैं। लोगों को नशा नहीं करने का संकल्प दिलाये और इसके दुष्प्रभाव के बारे में भी बताया गया। गुडाखु, तंबाकु, गुटका के लगातार सेवन से मुह धीरे-धीरे कम खुलने लगता हैं, जो कि कैंसर का कारण बनता हैं। किसी भी प्रकार का नशा को छोडने के लिए व्यक्ति को दृढ संकल्पित होने की आवश्यकता हैं। इसके लिए युवाओं को आगे आकर समाज में जागरूकता लाने की आवश्यकता है ताकि समाज में सामाजिक मधुरता बना रहें। इस दौरान थाना दाढी प्रभारी निरीक्षक संतोषी ग्रेस, पुलिस चौकी खण्डसरा प्रभारी उप निरीक्षक डीएन सिंह एवं अन्य ग्रामीणजन उपस्थित रहें।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!