Advertisement

भाजपा का लोकसभा चुनाव जीतने पर फोकस, यूपी में बैठकों का दौर शुरू

भाजपा का लोकसभा चुनाव जीतने पर फोकस, यूपी में बैठकों का दौर शुरू

लखनऊ। उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के बाद भाजपा ने मिशन-2024 की तैयारी युद्ध स्तर पर शुरू कर दी है। इसके लिए बैठकों का दौर शुरू हो गया है। मोदी सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर 30 मई से अभियान और कार्यक्रम की रणनीति बना ली गई है। यह कार्यक्रम पूरे एक माह यानि 30 जून तक चलेंगे। भाजपा की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, लोकसभा और विधानसभा स्तर पर प्रमुख रूप से जनसभा, प्रेसवार्ता, प्रबुद्ध सम्मेलन, व्यापारी सम्मेलन, इंटरनेट मीडिया वालंटियर्स सम्मेलन और विकास तीर्थ का अवलोकन के आयोजन की योजना बनाई गई है।

राजनीतिक जानकारों की मानें तो भाजपा पूरब से लेकर पश्चिम तक कमल खिलाने के प्लान में है। इसके लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह अलग अलग क्षेत्रों में जाकर प्रत्येक लोकसभा का फीडबैक सांसदों, विधायकों और पदाधिकारियों के माध्यम से ले रहे हैं। धर्मपाल सिंह ने बनारस, गोरखपुर में क्षेत्रीय टीम और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर लोकसभा चुनाव जीतने का मूल मंत्र दिया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

महामंत्री संगठन धर्मपाल ने कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा के शानदार प्रदर्शन की चर्चा पूरे देश में हो रही है। प्रदर्शन के इस क्रम को हमें जारी रखना होगा। लोकसभा चुनाव में हमें इस क्रम को जारी रखना होगा। संगठन मंत्री ने 30 मई से शुरू होने वाले महाअभियान के कार्यक्रम को साझा किया। उन्होंने कहा कि निर्धारित कार्यक्रम उत्तर प्रदेश के सभी 80 लोकसभा क्षेत्रों में आयोजित किया जाएगा।

धर्मपाल ने कहा कि सभी शक्ति केंद्रों पर योग दिवस आयोजित किए जाएंगे। 30 मई से बूथ स्तर पर महासंपर्क अभियान चलेगा, जिसमें जनप्रतिनिधि व वरिष्ठ नेता घर-घर संपर्क कर ऐतिहासिक उपलब्धियों का पत्रक बांटेंगे।

वहीं दूसरी ओर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी मोर्चे पर डटे हैं। उन्होंने पश्चिमी यूपी के नोएडा और बरेली में संगठनात्मक बैठकें की हैं। बरेली में राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल भी मौजूद रहे।

19 मई को अवध और कानपुर क्षेत्र की बैठके होंगी जिसमें अलग अलग स्थानों पर प्रदेश अध्यक्ष और महामंत्री संगठन चुनाव में जीत का मंत्र देंगे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57