Advertisement

कलेक्टर अग्रवाल ने निर्माण कार्यों की ली समीक्षा बैठक

कलेक्टर अग्रवाल ने निर्माण कार्यों की ली समीक्षा बैठक

निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

गरियाबंद 28 सितम्बर 2024/ कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने आज कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टर अग्रवाल ने निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि स्वीकृत निर्माण कार्यों को निर्धारित समय में पूर्ण करें, जिससे लोगों को इसका लाभ समय में मिल सके।

कलेक्टर ने निर्माण कार्याे को विलंब न करते हुए गुणवत्तापूर्ण तरीके से तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिये। साथ ही कार्य विलंब होने एवं समय-सीमा के अंदर पूर्ण नहीं होने की स्थिति में संबंधित ठेकेदारों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये।

उन्होंने मैनपुर के एसडीओ एवं सब इंजीनियर द्वारा प्रत्येक योजना के निर्माण कार्यों में सही तरीके से प्रगति नहीं लाने तथा निर्माण कार्यों का मूल्यांकन समय पर तैयार नहीं करने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये है। उन्होंने जिले में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति रिपोर्ट की जानकारी लेकर समय-सीमा के हिसाब से कार्य पूर्णता की रिपोर्ट मांगी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि ग्राम पंचायत में चल रहे विकास कार्यों की सूची बनाएं और उसके आधार पर मॉनिटरिंग करें, इससे निर्माण कार्य में तेजी आएगी। उन्होंने विकास कार्यों को पूर्ण करने के लिए लक्ष्य निर्धारित करने कहा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। निर्माण कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।

उन्होंने बैठक में कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत छूटे हुए पात्र हितग्राहियों का आवास योजना के लिए पंजीयन कराए। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों को कोई भी पात्र व्यक्ति इस योजना से वंचित न हो छुटे हुए लोगों का नाम अनिवार्य रूप से जोड़े। पात्र व्यक्ति का यदि कोई दुर्भावनावश आवास योजना में पंजीयन के लिए उनका नाम छोड़ता है, तो उसके विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी।

जिले में स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत स्वच्छता अभियान 2 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है। सभी गांवों में इस अभियान के तहत स्वच्छता कार्यक्रम अनिवार्य रूप से करा ले। इसके अलावा उन्होंने मनरेगा अभिसरण से आंगनबाड़ी भवन निर्माण, गोदाम भवन निर्माण, शौचालय, सड़क निर्माण, पशु शेड, तालाब निर्माण, भूमि सुधार, नोडेप कम्पोस्ट, नाली निर्माण, पुलिया निर्माण, स्टाप डेम निर्माण, स्व सहायता समूहों का गठन, चक्रिय निधि, सामुदयिक निवेश निधि प्रगति की स्थिति, बैंक लिंकेज, मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना, पीएमश्री सहित अन्य निर्माण कार्यों के प्रगति की समीक्षा की।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रीता यादव, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग के कार्यपालन अभियंता बीएस पैकरा, समस्त जनपद सीईओ, एसडीओ, सब इंजीनियर सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57