Advertisement

स्टेनो टाइपिस्ट और डाटा एंट्री आपरेटर की संयुक्त भर्ती परीक्षा 29 सितंबर को

स्टेनो टाइपिस्ट और डाटा एंट्री आपरेटर की संयुक्त भर्ती परीक्षा 29 सितंबर को

कुल 13 हजार 324 परीक्षार्थियों को जारी किया गया प्रवेश पत्र

परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र में राजपत्रित अधिकारी द्वारा सत्यापित फोटो लगाना अनिवार्य

कलेक्टर अग्रवाल के द्वारा जिले के रिक्त पदों पर चयन प्रक्रिया हेतु की गई जरूरी पहल

गरियाबंद 28 सितम्बर 2024/ जिला प्रशासन गरियाबंद के द्वारा राजस्व विभाग अंतर्गत स्टेनो टाइपिस्ट के 6 पद और आदिम जाति विकास विभाग अंतर्गत डाटा एंट्री ऑपरेटर के 2 पद के लिए संयुक्त भर्ती परीक्षा का आयोजन रविवार 29 सितम्बर 2024 को किया जा रहा है।

परीक्षा हेतु जिले में कुल 66 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं। दोनो श्रेणियों हेतु चयनित 66 केंद्रों में एक ही परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। विदित हो कि जिला गरियाबंद में जिला प्रशासन के द्वारा राजस्व विभाग और आदिम जाति विकास विभाग में विभिन्न पदों जैसे स्टेनो टाइपिस्ट, डाटा एंट्री ऑपरेटर, सहायक ग्रेड तीन, अर्दली, वाहन चालक, भृत्य आदि पद की पूर्ति हेतु पूर्व में विज्ञापन जारी किए गए थे।

इन पदों पर भर्ती की कार्यवाही हेतु कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने जिले के अपर कलेक्टर अरविंद पाण्डेय की अध्यक्षता मे चयन समिति का गठन किया है। चयन समिति के द्वारा भर्ती की कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है।

इसी कड़ी मे प्रथम चरण मे राजस्व विभाग के लिये 6 स्टेनोटाइपिस्ट और आदिम जाति विकास विभाग के लिये 2 डाटा एंट्री आपरेटर की भर्ती हेतु संयुक्त परीक्षा का आयोजन दिनांक 29 सितम्बर 2024 को सुबह 9 बजे से 12 बजे तक किया जा रहा है। इसके लिए प्रवेश पत्र जिला गरियाबंद की आधिकारिक वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट गरियाबंद डॉट जीओवी डॉट इन में अपलोड कर दिए गए हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

जिन परीक्षार्थियों को राजस्व विभाग अंतर्गत स्टेनोटाइपिस्ट अथवा आदिवासी विकास विभाग गरियाबंद अंतर्गत डाटा एंट्री आपरेटर के पद हेतु दावा आपत्ति उपरांत पात्र पाया गया था वे भी अपना प्रवेश पत्र जिला गरियाबंद की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

प्रवेश पत्र मे उल्लेखित शर्तों का पालन अनिवार्य रूप से करना होगा। परीक्षार्थियों को प्रातः 8.30 बजे से संबंधित परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षार्थियों को अपने साथ प्रवेश पत्र लाना अनिवार्य होगा जिस पर राजपत्रित अधिकारी द्वारा सत्यापित की गई फोटो लगाना होगा एवं एक अतिरिक्त फोटो परीक्षा कक्ष में वीक्षक को सौंपना होगा। प्रवेश पत्र के साथ मूल पहचान पत्र यथा आधार कार्ड मूल प्रति रखना अनिवार्य होगा।

परीक्षार्थियों को सुबह 8ः40 बजे तक अपने परीक्षा केंद्र में पहुंचने के निर्देश है, ताकि पहचान इत्यादि जरूरी कार्यवाहिंया 9 बजे के पहले ही पूर्ण की जाएं। इसके उपरांत प्रवेश पूरी तरह से वर्जित होगा। सभी 66 परीक्षा केंद्रों हेतु केंद्राध्यक्ष नियुक्त कर दिये गये है और उनको परीक्षा कार्य के लिये वीक्षकों की नियुक्ति करने हेतु सशक्त किया गया है।

जिला प्रशासन गरियाबंद के द्वारा परीक्षा की मानीटरिंग हेतु पर्यवेक्षक नियुक्त किये गये हैं और कार्यपालक दण्डाधिकारी के नेतृत्व में उड़नदस्ता दलों का गठन किया गया है। विज्ञापन के शेष पदों जैसे कि सहायक ग्रेड तीन, वाहन चालक, अर्दली, भृत्य आदि के लिए अभी परीक्षा कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है। चयन समिति के द्वारा इसके लिये पृथक से परीक्षा तिथियां शीघ्र ही जारी की जायेगी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57