Advertisement

कलेक्टर अग्रवाल ने जन्म-मृत्यु पंजीयन करने के दिये निर्देश

कलेक्टर अग्रवाल ने जन्म-मृत्यु पंजीयन करने के दिये निर्देश

गरियाबंद 28 सितम्बर 2024/ कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने जिले के समस्त जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला रजिस्ट्रार को पत्र प्रेषित कर विलंबित पंजीयन धारा 13 (2) के तहत जन्म-मृत्यु पंजीयन करने के निर्देश दिये है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

जारी पत्र में कहा गया है कि शासन के निर्देशानुसार शासन के जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र का शत प्रतिशत सेचुरेशन किया जाना है। कलेक्टर अग्रवाल ने कहा कि सभी जनपद पंचायत से संबंधित जिला रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु) ग्राम पंचायत सचिव को 01 वर्ष के भीतर घटित समस्त जन्म-मृत्यु की घटनाओं का जिनका पंजीयन नहीं हुआ है, उनका धारा 13 (2) के तहत एक सप्ताह के भीतर पंजीयन कर (जन्म-मृत्यु) प्रमाण पत्र प्रदान के लिए निर्देशित करें।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57