Advertisement

कलेक्टर अग्रवाल यूथ रेडक्रास सोसायटी के कार्यशाला में हुए शामिल

कलेक्टर अग्रवाल यूथ रेडक्रास सोसायटी के कार्यशाला में हुए शामिल

रेडक्रास के वालेंटियरों को रेडकास ड्रेस एवं टोपी प्रदान किया गया

गरियाबंद 28 सितम्बर 2024/भारतीय रेडकाम सोसायटी द्वारा जिला मुख्यालय गरियाबंद के शासकीय वीर सुरेन्द्र साय महाविद्यालय में आज यूथ रेड क्रास सोसायटी की कार्यशाला आयोजित की गई।

इस अवसर पर कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने कहा कि यूथ रेडक्रास सोसायटी भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की एक शाखा है जो कॉलेज जाने वाले छात्रों के लिए होती हैं इसका मकसद युवाओं में मानवतावाद बढ़ाना और उन्हें निस्वार्थ सेवा के लिए प्रशिक्षित करना है।

इसके माध्यम से युवाओं की क्षमताओं को बढ़ाना, स्वास्थ्य, सफ़ाई, और स्वच्छता के लिए प्रोत्साहित करना, समुदाय के लोगों को बीमारियों से बचने और पीड़ा कम करने के बारे में शिक्षित करना, आपात स्थितियों के लिए समुदायों को तैयार करना, स्थानीय समुदायों के कमज़ोर लोगों की ज़रूरतें पूरी करना, रेड क्रॉस के सात मूलभूत सिद्धांतों को सीखना और उनका अभ्यास करना भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी एक स्वैच्छिक मानवतावादी संगठन है, इसकी कई शाखाएं पूरे देश में हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

यह आपदाओं और आपातकाल में राहत पहुंचाता है और कमज़ोर लोगों और समुदायों के स्वास्थ्य और देखभाल में मदद करता है। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य आर.के. तलवरे एवं जिला शिक्षा अधिकारी ए.के. सारस्वत ने भी सम्बोधित किया।

इस दौरान विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों एवं महाविद्यालयों के प्रभारी अधिकारियों, नर्सिग कालेज गरियाबंद के वालेंटियरों को रेडकास ड्रेस, टोपी वितरित किये गये। साथ ही प्राथमिक उपचार कीट वितरित किया गया। ताकि जरूरतमंद लोगों को प्राथमिक सहायता प्रदान किया जा सके। इसके अलावा यूथ रेड क्रॉस के सदस्यों को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित करने के लिए प्रेरित किया गया तथा सदस्यता अभियान के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्य एवं प्राध्यापकगण, जिला संगठक श्री रोमन लाल साहू एवं चिकित्सकगण उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57