Advertisement

शिविर में प्राप्त आवेदनों का समय सीमा एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने निर्देश

शिविर में प्राप्त आवेदनों का समय सीमा एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने निर्देश

पिथौरा के दूरस्थ ग्राम भुरकोनी में आयोजित किया गया जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर

शिविर में कलेक्टर सहित जनप्रतिनिधिगण हुए शामिल

शिविर में पोषण एवं स्वच्छता अभियान की दिलाई गई शपथ

कलेक्टर ने लंबित आवेदनों के शीघ्र निराकरण का भरोसा दिलाया

शिविर मे बड़ी संख्या में आए ग्रामीण

कुल प्राप्त आवेदन में से 319 का मौके पर हुआ निराकरण

महासमुंद 28 सितंबर 2024/ जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन आज पिथौरा विकासखंड के दूरस्थ ग्राम भुरकोनी में आयोजित किया गया। यहाँ कलेक्टर श्री विनय लंगेह सहित जनप्रतिनिधिगण और प्रशानिक अधिकारी शिविर मे मौजूद थे। शिविर में भुरकोनी सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। उपस्थित ग्रामीणों के बीच जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभाग में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर सुपोषण एवं स्वच्छता अभियान की शपथ लिया गया।

शिविर में कुल 439 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें से 319 आवेदन मौके पर ही निराकरण किया गया। अन्य आवेदन मांग तथा शिकायत संबंधी होने की वजह से आवेदन पर परीक्षण कर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। इस अवसर पर कलेक्टर, सीइओ एवं जनप्रतिनिधि ने स्कूल प्रांगण में पौधरोपण भी किया।
शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उषा पटेल, जनपद अध्यक्ष श्रीमती सत्यभामा नाग,जनपद सदस्य श्रीमती रुक्मणि साहू, चेतन बरिहा, पूर्व जिला भूमि विकास बैंक अध्यक्ष ओम प्रकाश चौधरी, मनमीत छाबड़ा, संचार मंत्रालय सलाहकार सदस्य, डूलीगेशन साहू, प्रीतम साहू,श्री मनोहर साहू, छबिलाल रात्रे, राधेश्याम अग्रवाल, विधायक निज सचिव नरेंद्र बोरे, सरपंच दिनेश अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ एस. आलोक, अपर कलेक्टर रवि कुमार साहू, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व हरिशंकर पैकरा, जनपद सीईओ पी सी मनहर, सहित जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण लोग मौजूद थे।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उषा पटेल ने कहा कि कहा कि प्रशासन को जनता के करीब लाना है। जनता को विभागीय अधिकारियों से पहचान हो ताकि वे अपनी समस्याएं अधिकारी के समक्ष सही ढंग से रख सके। उन्होंने कहा कि सरकार की यह भाव है कि उनके द्वारा संचालित योजनाओं से जनता अधिक से अधिक लाभान्वित हो सके। उन्होंने कहा कि समस्या है तो समाधान भी संभव है। समस्या के समाधान के लिए अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि हमेशा तत्पर रहते हैं। उन्होंने कहा कि यहां शासन की योजनाओं की जानकारी मिलने के साथ ही अपनी समस्याओं का निराकरण भी संबंधित अधिकारी के माध्यम से करा सकते हैं।

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने शिविर को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य शासन के मंशानुरूप आमजनों की समस्या के तत्काल निराकरण हेतु पिथोरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत भुरकोनी में आज जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया है। कलेक्टर ने कहा कि शिविर में प्राप्त शिकायतों की जांच के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

ग्रामीणों की स्थानीय स्तर की समस्याओं का निराकरण जनपद पंचायत व तहसील स्तर पर करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए है। कलेक्टर ने कहा कि आवेदन में आवेदक अपना मोबाइल नंबर अवश्य लिखें ताकि उन्हें निराकरण की स्थिति से अवगत कराया जा सके। कलेक्टर ने कहा कि हम सब यहाँ शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए आये हैं। इसमें जनता का सहयोग भी अपेक्षित है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

इस अवसर कलेक्टर ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया और प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली स्टॉल का अवलोकन किया और सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व विभाग के स्टॉल में अवलोकन के दौरान कहा कि नामांकन, सीमांकन एवं बटवारा तथा अन्य राजस्व संबंधी प्रकरणों का समय पर गुणवत्तापूर्ण निराकरण करें। जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र समय पर बनाकर देने के निर्देशित किया। कलेक्टर ने कहा कि जल जीवन मिशन अंतर्गत आम जनता को लाभ मिलना चाहिए और पेयजल की उपलब्धता होनी चाहिए।

उन्होंने ग्रामवासियों से इसके संबंध में जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में नहर एवं नाली की सफाई करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि जनसामान्य के लिए लगाए जा रहे शिविर में शासन की लोक कल्याणकारी योजनाओं से आम जनता अधिक से अधिक लाभान्वित हो, इसके लिए कार्य करें। उन्होंने गर्भवती माताओं को हरी सब्जी एवं पौष्टिक आहार लेने के लिए कहा। शिशुवती माताओं को पौष्टिक आहार अपने बच्चों को खिलाने के लिए प्रोत्साहित किया।

कलेक्टर लंगेह ने आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर ने ग्रामीणों को दिए गए समय सीमा के भीतर संबंधित अधिकारी से संपर्क कर अपनी समस्याओं के निराकरण की जानकारी प्राप्त करने कहा। इस अवसर पर शिविर में कलेक्टर विनय लंगेह ने अतिथियों के साथ विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं से ग्रामीणों को लाभान्वित किया गया।

हायर सेकेण्डरी स्कूल भुरकोनी में कलेक्टर और जनप्रतिनिधियों द्वारा सरस्वती सायकल अंतर्गत 64 बालिकाओं को सायकल वितरण, पांच हितग्राही को आयुष्मान कार्ड, 02 को सिकलिंग और एक हितग्राही को विकलांग प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इसी प्रकार दो किसानों को ऋण पुस्तिका, दो हितग्राही को वनभूमि पट्टा और दो ग्रामपंचायत सुहागपुर और अमलीडीह को वनभूमि का सामूहिक पट्टा, 76 हितग्राही को राशन कार्ड प्रदान किया गया। कलेक्टर लंगेह ने रिवाल्विंग फंड स्व सहायता समूह के तहत 20 समूहों को प्रमाण पत्र एवं लखपति दीदियों को सम्मान प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

इसके साथ ही बैंक लिंकेज के माध्यम से पांच महिला समूह ग्राम बुंदेली जय घासीदास महिला स्व सहायता समूह, ग्राम विराटपाली जय मां चंडी स्व सहायता समूह, ग्राम चौकबेड़ा जय मां शीतला स्व सहायता समूह, ग्राम बुंदेली जय मां दुर्गा स्व सहायता समूह, ग्राम छिंदौली सरस्वती महिला स्व सहायता समूह को डेढ़ डेढ़ लाख का चेक प्रदान किया। मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड नई दिल्ली के द्वारा बेस्ट अचीवर 2024 का अवार्ड श्री परमेश्वर डडसेना प्रधान पाठक को मिला था इसके लिए उन्हें शिविर में सम्मानित किया गया

महिला एवं बाल विकास द्वारा शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उषा पटेल एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने विभागीय योजनाओं के तहत 05 नन्हें शिशुओं का अन्नप्राशन एवं 05 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कराया गया। महिलाओं को सुपोषण टोकरी भी अतिथियों द्वारा प्रदान किया गया। इसके आलावा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, आधार कार्ड, परिवहन, श्रम पंजीयन के लिए स्टॉल लगाया गया था। शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 155 ग्रामीणों का निःशुल्क स्वास्थ्य चेकअप जिसमें बीपी, शुगर, आंख, सिकल सेल सहित अन्य स्वास्थ्य जांच की गई ह और आवश्यकता अनुसार मरीजों को नि:शुल्क दवाई भी वितरित की ।शासकीय योजनाओं पर आधारित जनमन पत्रिका का किया गया वितरण

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57