Advertisement

नेल्लानार डैशबोर्ड में योजनाओं के सेचुरेशन का ऑनलाईन एन्ट्री करें सुनिश्चित

नेल्लानार डैशबोर्ड में योजनाओं के सेचुरेशन का ऑनलाईन एन्ट्री करें सुनिश्चित

योजनाओं से लाभान्वित लोगों के सर्वे के लिए बनाये टीम

सर्वे एवं एन्ट्री के कार्यों को गंभीरतापूर्वक करें पूर्ण

कलेक्टर अग्रवाल ने वीसी के माध्यम से अधिकारियों की बैठक में दिये निर्देश

गरियाबंद 29 सितम्बर 2024/ माओवाद प्रभावित जिलों में लोगों तक विभिन्न शासकीय योजनाओं के सेचुरेशन की जानकारी नेल्लानार डैशबोर्ड में ऑनलाईन एन्ट्री किया जाना है।

इसके तहत गरियाबंद जिले में भी लोगों तक राशन कार्ड, गैस कनेक्शन, श्रमिक पंजीयन, आय-जाति निवास, आयुष्मान कार्ड, टीकाकरण, नलजल कनेक्शन जैसी 37 प्रकार की सेवाओं की पहुंच की वस्तुस्थिति की जानकारी के लिए पात्र, लाभान्वित एवं अपात्र स्थिति का एन्ट्री किया जाना है। साथ ही योजनाओं से वंचित लोगों का सर्वे कर उन्हें विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जाना है।

इस संबंध में कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने आज एनआईसी कक्ष में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने नेल्लानार डैशबोर्ड में ऑनलाईन एन्ट्री सुनिश्चित करने तथा हितग्राहीमूलक योजनाओं की पहुंच की जानकारी के लिए ब्लॉक स्तर पर सर्वे करने टीम गठित करने निर्देश दिए। उन्होंने दोनों प्रकार के कार्यो के लिए सोमवार तक टीम गठित करने को कहा।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.18.43
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.56.51
ChatGPT Image Aug 8, 2026, 10_06_26 PM

कलेक्टर ने ऑनलाईन एन्ट्री के कार्यों को 8 अक्टूबर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही सर्वे के कार्यों को भी जल्द शुरू कर निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने को कहा।

उन्होंने सर्वे टीम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन, रोजगार सहायक एवं ग्राम पंचायत सचिव को शाामिल करने कहा। साथ ही ऑनलाईन एन्ट्री के लिए कम्प्यूटर ऑपरेटरों की नामजद ड्यूटी लगाने के निर्देश दिये। साथ ही मॉनिटरिंग के लिए वाट्सग्रुप बनाने के भी निर्देश दिये।

कलेक्टर ने कहा कि यह शासन की प्राथमिकता में है, इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता में लेकर सर्वे एवं ऑनलाईन एन्ट्री के कार्यो को गंभीरतापूर्वक पूर्ण करे।

कलेक्टर ने स्कूली बच्चों के आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र बनाने के लिए बीईओ, बीआरसीसी एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारियों की बैठक लेकर आवश्यक समन्वय करने के भी निर्देश अधिकारियों को दिये। इस दौरान बैठक में डीएफओ लक्ष्मण सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रीता यादव सहित अन्य जिला अधिकारीगण वीसी के माध्यम से शामिल हुए।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM