Advertisement

कमिश्नर डोमन सिंह ने किया जगदलपुर तहसील और अनुविभागीय दंडाधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण

कमिश्नर डोमन सिंह ने किया जगदलपुर तहसील और अनुविभागीय दंडाधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण

कमिश्नर ने परिसर की साफ-सफाई को नियमित करवाने और परिसर के खाली जगह में गार्डन के रूप में विकास करवाने के दिए निर्देश

जगदलपुर/ कमिश्नर डोमन सिंह ने जगदलपुर तहसील और अनुविभागीय दंडाधिकारी कार्यालय का सोमवार की शाम औचक निरीक्षण किया। कमिश्नर सिंह ने जगदलपुर तहसील कार्यालय में तहसील न्यायालय जगदलपुर, फ्रेजरपुर, नजूल न्यायालय, भुईया शाखा, नायब नाजिर, आरटीआई शाखा, लोकसेवा केंद्र की सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने राजस्व प्रकरण, दांडिक प्रकरण, सीमांकन के प्रकरण, आरबीसी 6-4 के प्रकरण की लंबित प्रकरणों का संज्ञान लिया। लंबित प्रकरणों में देरी की वजह का भी उन्होंने संज्ञान लेकर प्रकरण के निराकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इसके उपरांत कमिश्नर श्री सिंह ने अनुविभागीय दण्डाधिकारी जगदलपुर के कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय के कर्मचारियों से उनके दायित्व की जानकारी ली, एसडीएम कोर्ट का अवलोकन किया। कार्यालय में नगरीय निकाय निर्वाचन की तैयारियों के लिये की जा रही कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने रिकॉर्ड रूम का भी जायजा लिया और रिकॉर्ड की बेहतर रख-रखाव के लिए समय समय पर रूम की सफाई करवाने कहा।

कमिश्नर ने दोनों कार्यालय परिसर की साफ-सफाई को नियमित करवाने कहा, इसके लिए माह के एक-दो शनिवार को निर्धारित कर सभी कर्मचारी अपने कार्यालय स्थल की साफ-सफाई करने की कोशिश करें। इसके अलावा कमिश्नर ने कार्यालय परिसर के खाली जगह में गार्डन के रूप में विकास करवाने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने कार्यालय में कार्यालयीन कार्य से पहुँचे ग्रामीणों से भी चर्चा किए। इस अवसर पर एसडीएम जगदलपुर श्री भरत कौशिक, नायब तहसीलदार श्री आशीष साहु सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05