Advertisement

जिला एवं अपर सत्र न्यायालय गरियाबंद में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जिला एवं अपर सत्र न्यायालय गरियाबंद में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का हुआ आयोजन

गरियाबंद 30 सितम्बर 2024/ माननीय छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष अब्दुल जाहिद कुरैशी के निर्देशानुसार जिला एवं अपर सत्र न्यायालय गरियाबंद में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

उक्त कार्यक्रम में जिला एवं अपर सत्र न्यायालय गरियाबंद में पदस्थ न्यायिक अधिकारीगण एवं समस्त तृतीय व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारीयों द्वारा बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया गया। तालुका विधिक सेवा समिति, गरियाबंद के अध्यक्ष यशवंत वासनीकर के निर्देशानुसार उक्त कार्यक्रम के अंतर्गत जिला एवं अपर सत्र न्यायालय गरियाबंद के परिसर, न्यायालय कक्षों एवं अनुभागों की साफ-सफाई कराई गई एवं साथ ही समस्त कर्मचारियों को अपने-अपने न्यायालयों एवं अनुभागो को प्रतिदिन साफ एवं स्वच्छ रखे जाने हेतु निर्देशित किया गया!

उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला एवं अपर सत्र न्यायालय गरियाबंद में पदस्थ न्यायिक अधिकारीगणों, न्यायिक कर्मचारियों एवं नगरपालिका गरियाबंद के सफाई कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57