छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर

स्वास्थ्य अधोसंरचना को मिलेगी मजबूती, बेरोजगारी भत्ता से कइयों के सपनों को मिलेगा रास्ता

स्वास्थ्य अधोसंरचना को मिलेगी मजबूती, बेरोजगारी भत्ता से कइयों के सपनों को मिलेगा रास्ता

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट पेश किया। इसके तहत दंतेवाड़ा जिले में भी बच्चों को स्वास्थ्य के क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से जिले के विकासखंड गीदम में मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा की। बजट में पेश इस निर्णय से दंतेवाड़ा जिले के छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह दिख रहा है। जिले के राजू राम वाचम पी.जी कॉलेज दंतेवाड़ा के छात्रों ने गीदम में मेडिकल कॉलेज शुरू करने की घोषणा को अच्छी पहल बताया और कहा कि जिले के आसपास के छात्रों को बेहतर सुविधा मिलेगी स्वास्थ्य अधोसंरचना को मजबूती मिलेगी।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

आश्रम छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रही दुर्गेश्वरी कहती है कि मेडिकल कॉलेज खुलने से लोग घर के समीप ही रहकर पढ़ाई कर पाएंगे। आने वाली पीढ़ियां भी इसका लाभ ले पाएंगे। हमारे जिले में मेडिकल कॉलेज खोलना अच्छी बात है। इसी तरह बजट में शिक्षित बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने की नवीन योजना शुरू की गई है। इस पर छात्रों ने अपनी प्रतिक्रिया दी कि बस्तर अंचल के निवासी अपने जीविकोपार्जन के लिए कृषि पर ही निर्भर रहते है, वार्षिक आय तंगी के कारण अपने आगे कि पढ़ाई करने में सक्षम नहीं हो पाते लेकिन वर्तमान सरकार द्वारा बेरोजगारों को 2500 रुपए बेरोजगारी भत्ता मिलने से वे अपने सपनों को पूरा कर सकेंगे।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!