छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़महासमुंदराजनीतिराज्य

बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने किया पुरस्कृत

बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने किया पुरस्कृत

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

5 दिवसीय राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता संपन्न

बालक सिंगल में वैभव सिंह बिलासपुर एवं बालिका सिंगल में इशिका पोद्दार रायपुर बनीं विजेता

महासमुंद //योनेक्स सनराइज 23 वीं राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता, राज्य बैडमिंटन संघ और महासमुंद जिला बैडमिंटन संघ के संयुक्त तत्वाधान में 26 से 30 सितंबर तक महासमुंद के बैडमिंटन हॉल फॉरेस्ट विद्यालय में हुई। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती राशि महिलांग ने समापन समारोह की अध्यक्षता की, जो 30 सितंबर को विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा के मुख्य आतिथ्य में हुआ था। विशेष अतिथि के रूप में पारस चोपड़ा, प्रलय थीटे, रिवरडेल वर्ल्ड स्कूल से रविन्द्र तिवारी, शैलेंद्र चोपड़ा, सन्नी लुनिया, अमित चोपड़ा, जितेंद्र चंद्राकर, गिरधर यदु, जिला खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे और जिला बैडमिंटन संघ के जिला अध्यक्ष प्रकाश शर्मा उपस्थित हुए। 13 जिलों के 98 बालक-बालिका खिलाड़ी प्रतियोगिता में शामिल हुए।

विधायक योगेश्वर राजू सिंहा ने अपने भाषण में खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए, क्योंकि खिलाड़ी की पहली जीत मैदान में होती है। जीत या हार मायने नहीं रखती। सभी विजेता खिलाड़ियों को अतिथि द्वारा चेक और ट्रॉफी दी गई।

प्रतियोगिता के बालक-बालिका वर्ग में विजेता खिलाड़ी वैभव सिंह बिलासपुर है, जबकि बालक एकल में उपविजेता दिव्यांश अग्रवाल रायपुर है। बालक डबल में रायपुर का विजेता दिव्यांश अग्रवाल और बिलासपुर का विजेता मानस भट्टाचार्य रहें। बालिका एकल में इशिका पोद्दार रायपुर विजेता हुई, जबकि रेवा राजे रायपुर उपविजेता हुई। बालिका डबल में राशि मल और श्वेता परदेशी रायपुर विजेता रहें, जबकि भाव्या सिंह और रेवा राजे दुर्ग उपविजेता रहें। रायपुर में मिक्स डबल में सौरभ साहू और माही सेन विजेता रहें, जबकि दिव्यांश अग्रवाल और श्वेता परदेशी उपविजेता रहें।

30 सितंबर को खेले गए सभी फ़ाइनल मैचों में सर्वप्रथम मिक्स डबल फ़ाइनल मैच में रायपुर के सौरभ साहू एवं माही सेन की जोड़ी ने रायपुर के दिव्यांश अग्रवाल व श्वेता परदेसी को 21/18, 21/23, 21/18 से हराकर विजेता बने। दूसरे गर्ल्स सिंगल के फाइनल मैच में रायपुर के रेवा राजे को संघर्षपूर्ण मुकाबले में रायपुर की इशिका पोद्दार ने 11/21, 21/13, 21/11 से हराकर विजेता बने. दूसरे बॉयज सिंगल इवेंट में बिलासपुर के वैभव सिंग ने रायपुर के दिव्यांश अग्रवाल को काफी उलटफेर करते हुए 19/21, 21/05, 21/10 से हराकर फाइनल में पहुंचा।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

रायपुर की राशि मल और श्वेता परदेशी की जोड़ी ने गर्ल्स डबल में दुर्ग के भाव्या सिंग और रेवाराजे को 21/17, 21/18 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। बॉयज डबल मैच में दिव्यांश अग्रवाल रायपुर और मानस भट्टाचार्य बिलासपुर की जोड़ी ने सरगुजा के सार्थक कांत थॉमस और दुर्ग के गर्वित कंसल को 21/12, 21/18 से हराकर फाइनल में जीता। विधायक योगेश्वर राजू सिंहा और नगर पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग ने फ़ाइनल मैच का आनंद लिया।

विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार राशि दी गई:

एकल खिलाड़ी को 9000 रुपये, डबल खिलाड़ी को 10,000 रुपये और उपविजेता को 8000 रुपये मिले। इसी तरह, गर्ल्स सिंगल में विजेता को 9000 रुपये और उपविजेता को 7000 रुपये मिले, जबकि मिक्स डबल में विजेता को 10,000 रुपये और उपविजेता को 8000 रुपये मिले। कुल मिलाकर, सेमीफाइनल, क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले खिलाड़ियों और टीम को चार से चार हजार रुपये का इनाम दिया गया। इस प्रकार कुल 114,000 रुपये दिए गए। राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप भुनेश्वर ओड़िशा के लिए सिर्फ विजेता टीम और सिर्फ विजेता टीम सिंगल इवेंट के आधार पर चुनी गई हैं।

पूरे मैच में प्रताप भट्टाचार्य, गुरदीप सिंह पाहुजा, नरेंद्र पटेल, हेम कुमार पाण्डेय, श्रीराम यादव, रोहित दिवेकर, आदित्य भट्टाचार्य और रामायण जायसवाल ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष प्रकाश शर्मा, उपाध्यक्ष अनूप उपासे, सचिव घनश्याम सोनी, कोषाध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव, गौरव चंद्राकर, संदीप साहू, देवेंद्र चंद्राकर, संजय तिवारी, प्रदीप चंद्राकर, सुनील पाटिल, गिरीश विश्वकर्मा, राघवेंद्र तोमर, रोशन साहू, राजा गुरुदत्ता, राजू साहू, रोमेश चंद्राकर, कनक चंद्राकर, अरिन चंद्राकर, राकेश गुप्ता, मीडिया प्रभारी मनीष श्रीवास्तव का सहयोग रहा।

महासमुंद जिला बैडमिंटन संघ के युवा खिलाड़ी मयंक श्रीवास्तव, हर्षवर्धन गिरी गोस्वामी, आर्य चंद्राकर, अरिन चंद्राकर, तन्मय साहू, दिग्विजय सिंह तोमर, पूर्वांश चंद्राकर, अक्षत गुप्ता, निकुंज श्रीवास्तव, आरव चंद्राकर, आराध्य चंद्राकर और सौम्य चंद्राकर ने लगातार सभी मैचों में निर्णायक भूमिका निभाकर महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। प्रकाश शर्मा ने मंच संचालन मनीष श्रीवास्तव और सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!