छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंधमतरीब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक जिले में मद्यपान निषेध सप्ताह मनाया जाएगा।

स्कूलों में निबंध और चित्रकला प्रतियोगिताएं होंगी

2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक जिले में मद्यपान निषेध सप्ताह मनाया जाएगा।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

धमतरी//2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक समाज कल्याण विभाग द्वारा जिले में मद्यपान निषेध सप्ताह मनाया जाएगा। समाज कल्याण विभाग और राजधानी रायपुर की प्रसिद्ध सामाजिक व साहित्यिक संस्था वक्ता मंच द्वारा इस अवसर पर नवमीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों के बीच निबंध, भाषण और पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

धमतरी शहर के उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थी स्पर्धा में भाग ले सकेंगे, श्री अखिलेश तिवारी, उप संचालक, समाज कल्याण विभाग। उन्होंने संस्था के प्राचार्यों से कहा कि इच्छुक विद्यार्थियों से “नशा नाश की जड़ है” विषय पर हिंदी में कम से कम 500 शब्दों का निबंध लिखवाकर और ड्राईंग शीट में पोस्टर बनाकर 3 अक्टूबर तक शासकीय श्रवण बाधितार्थ बालिका विद्यालय, धमतरी में  जमा कराएं।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

उप संचालक ने यह भी कहा कि निबंध और पोस्टर साफ अक्षरों में लिखित होना चाहिए, साथ ही प्रतिभागी का नाम, कक्षा, विद्यालय का नाम और पालक का मोबाइल नंबर सबसे ऊपरी भाग में अंकित होना चाहिए। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाले विजेताओं को पुरस्कार और प्रत्येक भागीदार को प्रशस्ति पत्र मिलेंगे। स्पर्धा में निर्णायकों का निर्णय अंतिम और मान्य होगा, और इस विषय में कोई बहस नहीं होगी। स्पर्धा का पुरस्कार 8 अक्टूबर को दिया जाएगा; अधिक विवरण अलग से दिया जाएगा। श्रीमती मिथलेश चोपड़ा (पोस्टर स्पर्धा) और श्रीमती अनुराधा गुरूपंचायन (निबंध स्पर्धा) मो.न. 88878-51730 एवं श्रीमती अनुराधा गुरूपंचायन (निबंध स्पर्धा) मो.न. 94241-18719 से संपर्क किया जा सकता है।

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!