Advertisement

ग्राम पंचायतों और स्व-सहायता समूहों को स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित !

स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 : ग्राम पंचायतों और स्व-सहायता समूहों को स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया

महासमुंद // महासमुंद लोकसभा सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने आज 2 अक्टूबर को जनपद पंचायत बसना के ग्राम पंचायत बड़ेढाबा में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की जयंती पर ‘स्वच्छ भारत दिवस’ का आयोजन किया। इस अवसर पर स्वच्छता ही सेवा अभियान के महत्व पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत में सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने स्वच्छता की शपथ दी। जिसमें भाग लेने वाले लोगों ने अपने गांव और आसपास की दुनिया को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। इस मौके पर उन्होनें कहा कि एक स्वच्छ और सुंदर भारत बनाने के लिए स्वच्छता को अपनी आदत और दैनिक जीवन में शामिल करना अनिवार्य है। उन्होनें स्वच्छता के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में जागरूकता फैलाने में सहायक होते हैं और इससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता की दिशा में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। उनका आह्वान था कि सभी लोग नियमित रूप से साफ-सफाई करें।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

बाद में, स्वच्छता अभियान में सेवा देने वाले स्वच्छता समूहों और सदस्यों को डिग्निटी कार्ड दिए गए, जो उनकी सेवा और योगदान का सम्मान करते हैं। ग्राम पंचायतों और स्व-सहायता समूहों को भी प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। उनके निरंतर प्रयासों और स्वच्छता के प्रति उनकी निष्ठा के लिए उन्हें यह सम्मान मिला, जो अन्य पंचायतों और समूहों को प्रेरणा देगा।

साथ ही, प्रधानमंत्री आवास योजना, जो हाल ही में मंजूर हुई है, के हितग्राहियों को उनके स्वीकृत आवासों के स्वीकृति पत्र भी दिए गए। इस दौरान भूमि पूजन भी हुआ और जिनके घर पूर्ण हो चुके थे, उनका घर प्रवेश भी हुआ। मदद करने वाले परिवारों ने इस अवसर पर खुशी व्यक्त की और सरकार को धन्यवाद दिया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57