Advertisement

नवरात्रि और अग्रसेन जयंती के दौरान लोगों को पेयजल मिलने में बाधा पड़ने की आशंका

नवरात्रि और अग्रसेन जयंती के दौरान लोगों को पेयजल मिलने में बाधा पड़ने की आशंका

अम्बिकापुर//छत्तीसगढ़ विद्युत वितरण कंपनी की बदतर प्रणाली की वजह से नवरात्रि और अग्रसेन जयंती के दौरान अम्बिकापुर शहर के लोगों को पेयजल नहीं मिलेगा। निगम के एमआईसी सदस्य और पेयजल आपूर्ति विभाग के प्रभारी द्वितेन्द्र मिश्रा ने इसकी जानकारी दी है। उन्हें बताया कि गुरुवार की सुबह से ही कतकालो फिल्टर प्लांट में विद्युत आपूर्ति बंद थी, जो शहर को पेयजल प्रदान करता है।

इसका कारण जानने के लिए उन्होंने विद्युत विभाग के ग्रामीण कार्यपालन अभियंता से संपर्क का प्रयास किया तो कार्यपालन अभियंता के 2 सार्वजनिक नम्बर बंद मिले। किसी तरह जब उनसे संपर्क हुआ तो उन्होंने एम आई सी सदस्य द्वितेन्द्र मिश्रा को ये बोला कि कतकालो क्षेत्र में मेंटेनेंस के लिए आज 7 घंटे बिजली कटौती होगी और हमने इसकी सूचना अखबारों के माध्यम से दे दी है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

तब द्वितेन्द्र मिश्रा ने कार्यपालन अभियंता के रवैये पर ऐतराज जताते हुए उनसे पूछा कि कतकालो फिल्टर प्लांट जहाँ से शहर को पेयजल सप्लाई होती है वो अति आवश्यक सेवा का क्षेत्र है वहां पर बिजली कटौती के लिए विद्युत विभाग ने इन सामान्य रूटीन प्रक्रिया को क्यों चुना। कार्यपालन अभियंता को उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में विद्युत कटौती करने के पहले विद्युत विभाग को महापौर और निगम आयुक्त से औपचारिक चर्चा करनी चाहिए थी न कि मनमाना रूटीन व्यवहार अपनाना चाहिए था।

बिजली कटौती के लिए चुने गए दिन के लिए उन्होंने आपत्ति जताते हुए कहा कि आज नवरात्र का प्रथम दिन होने के साथ ही साथ अग्रसेन जयंती भी है। 7 घंटे की विद्युत कटौती के बाद आज सायं के साथ ही शुक्रवार सुबह की पेयजल सप्लाई प्रभावित हो जाएगी। उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग को मेंटेनेंस के नाम पे कटौती का दिन चुनने के लिए दूरदर्शिता अपनानी चाहिए थी।

विद्युत विभाग की अदूरदर्शिता के कारण पेयजल आपूर्ति में आने वाली बाधा के लिए द्वितेन्द्र मिश्रा ने खेद व्यक्त किया है साथ ही यह भी कहा कि निगम के सीमित संसाधनों के बावजूद वो आज सांय एवं शुक्रवार सुबह पेयजल आपूर्ति हेतु प्रयासरत रहेंगे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47