Advertisement

कलेक्टर ने बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओं जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

कलेक्टर ने बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओं जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

गरियाबंद //कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने संयुक्त जिला कार्यालय परिसर से बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओं योजनान्तर्गत जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि जागरूकता रथ में एलईडी के माध्यम से बेटियों के प्रति भेदभाव की समस्या पर अंकुश लगाने लोगों को जागरूक किया जायेगा। साथ ही दहेज के सामाजिक मानक, पितृसत्तामक आदि नकारात्मक सोच को बदलने के लिए जागरूकता रथ गांव-गांव जाकर बेटियों के प्रति सकारात्मक संदेश का प्रचार करेगा। भारत सरकार की बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना का जागरूकता रथ जिले के सभी विकासखण्डों के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों तथा शहरी क्षेत्रों में बेटियों के प्रति नकारात्मक सोच को बदलने एवं बेटियों को बचाने, बेटियों को पढ़ाने एवं आगे बढ़ाने में सेतु का कार्य करेगा। इसके साथ ही इस जागरूकता रथ में लगी एलईडी के माध्यम से मतदान के प्रति भी लोगों को जागरूक किया जायेगा। इस अभियान के माध्यम से बालिकाओं को शासन की योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए इनके प्रावधानों की जानकारी भी ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचेगी। इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यक्रम अधिकारी अशोक कुमार पाण्डेय सहित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57