Advertisement

पीएम आवास योजना के हितग्राहियों को स्वीकृति आदेश एवं चाबी वितरण

पीएम आवास योजना के हितग्राहियों को स्वीकृति आदेश एवं चाबी वितरण

गरियाबंद // राज्य शासन द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के भूमिपूजन एवं गृहप्रवेश कार्यक्रम आयोजन के निर्देश दिये गये है। इसी तारतम्य में 08 अक्टूबर को जिला स्तरीय आवास मेला कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

कार्यक्रम गरियाबंद के गांधी मैदान स्थित मंगल भवन में दोपहर 2 बजे से आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री एवं खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयालदास बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। आवास मेला में पीएम आवास योजना के अंतर्गत पूर्ण आवास के हितग्राहियों को चाबी एवं नये स्वीकृत आवास के हितग्राहियों को स्वीकृति आदेश प्रदान किया जायेगा। साथ ही हितग्राहियों को सम्मानित भी किया जयेगा। इसके अलावा श्रम कार्ड, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, स्वाइल हेल्थ कार्ड, पोषण किट आदि का वितरण किया जायेगा। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा शासकीय योजनाओं से संबंधित विभागीय स्टॉल लगाये जायेंगे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57