Advertisement

पीएम किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त की राशि जारी

पीएम किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त की राशि जारी

जिले के 1 लाख 2 हजार 442 कृषकों के खाते में आया 22 करोड़ 39 लाख रूपये

गरियाबंद // प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 18 वीं किस्त की राशि 5 अक्टूबर को महाराष्ट्र के वाईगौल में वृहद किसान सम्मेलन में जारी किया गया। इस दिवस को पीएम किसान उत्सव दिवस के रूप में मनाया गया। जिले के प्रत्येक विकासखंड एवं ग्राम पंचायत स्तर पर भी पीएम किसान उत्सव दिवस का आयोजन किया गया था। इसी क्रम में कलेक्टर श्री दीपक कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन उप संचालक कृषि कार्यालय के सभाकक्ष में किया गया। जिसमें वाईगौल में हुए वृहद कार्यक्रम का वेब प्रसारण किया गया, जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों सहित किसानों को आमंत्रित किया गया था।

कार्यक्रम में जिला कृषि स्थायी समिति सभापति श्रीमती लोकेश्वरी नेताम, जिला पंचायत सभापति फिरतुराम कंवर, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत गरियाबंद प्रवीण यादव, वरिष्ठ नागरिक अनिल चंद्राकर, इत्यादि जनप्रतिनिधिगण शामिल हुए। कृषि विभाग के उप संचालक श्री चंदन कुमार रॉय द्वारा कार्यक्रम के दौरान किसानों को प्रधानमंत्री कृषि सम्मान निधि योजना एवं पीएम पोर्टल पर उपलब्ध ‘‘नो यूअर स्टेटस‘‘ के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दिया गया, ताकि लाभार्थी कृषक स्वतः ही जांच कर जानकारी प्राप्त कर सकें।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

कार्यक्रम में पीएम किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत जिले के 1 लाख 2 हजार 442 कृषकों को 18वीं किस्त के रूप में 22 करोड़ 39 लाख रूपये खातों में हस्तांतरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कृषि स्थाई समिति के सभापति श्रीमती लोकेश्वरी नेताम ने किसानों को संम्बोधित करते हुए धान के स्थान पर दलहन तिलहन मक्का एवं अन्य फसलों के उत्पादन के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही जैविक खेती अपनाकर मृदा एवं पर्यावरण स्वास्थ्य के प्रबंधन अपनाने की अपील की गई। इस दौरान उपस्थित समस्त जनप्रतिनिधि गणों एवं किसान भाईयों का उप संचालक कृषि चंदन कुमार रॉय के द्वारा आभार व्यक्त किया गया। पीएम किसान उत्सव कार्यक्रम के सफल आयोजन में जिले के 1700 से अधिक किसान तथा जिला एवं विकासखंड के अधिकारी कर्मचारी शामिल हुए।

इसी प्रकार कृषि विज्ञान केंद्र गरियाबंद में भी पीएम किसान सम्मान निधि कार्यक्रम का लाईव प्रसारण का आयोजन किया गया। जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कर कमलों से पीएम किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त का हस्तांतरण देश के लगभग 9 करोड़ 50 लाख किसानों के खाते में डीबीटी के माध्यम से 20 हजार करोड़ से अधिक की धनराशि का हस्तांतरण लाइव वेब-कास्टिंग के माध्यम से किया गया। कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष पारस ठाकुर ने किसानों को संबोधित करते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए लाभ उठाने की अपील की। कार्यक्रम किसानों की फसल में आवश्यक जरूरी कृषि उपयोगी व्यय में इस राशि का उपयोग करने, कीट व्याधि की पहचान व उसके रोकथाम के बारे में विस्तृत जानकारी की सलाह दी गई। इस अवसर केवीके के प्रमुख डॉ मनीष चौरसिया, डॉ. ज्योति भारद्वाज, तुषार मिश्रा, प्रवीण कुमार जामरे, क्षेत्र के जनप्रतिनिधिगण, जिले के कृषक एवं कृषि विज्ञान केंद्र के समस्त अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57