Advertisement

डाटा एन्ट्री ऑपरेटर एवं स्टेनोटाइपिस्ट भर्ती परीक्षा के परिणाम घोषित

डाटा एन्ट्री ऑपरेटर एवं स्टेनोटाइपिस्ट भर्ती परीक्षा के परिणाम घोषित

गरियाबंद // जिला प्रशासन गरियाबंद द्वारा स्टेनोटाइपिस्ट राजस्व विभाग के 06 रिक्त पदों एवं आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग अंतर्गत डाटा एन्ट्री ऑपरेटर के रिक्त 2 पदों में भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा पश्चात परीक्षा परिणाम घोषित कर दिये गये है। कौशल परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों का चिन्हांकन कर लिया गया है।

अभ्यर्थियों की कौशल परीक्षा 10 अक्टूबर 2024 को लाईवलीहुई कॉलेज, देवभोग रोड गरियाबंद में आयोजित की जायेगी। स्टेनो टायपिस्ट के लिए कौशल परीक्षा दोपहर 12 बजे से एवं डाटा एन्ट्री ऑपरेटर का कौशल परीक्षा दोपहर 2 बजे से आयोजित की जायेगी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

अपर कलेक्टर गरियाबंद ने बताया कि उक्त पदों के लिए 29 सितम्बर 2024 को लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। उक्त भर्ती परीक्षा के मॉडल उत्तर पर प्राप्त दावा आपत्ति के निराकरण उपरांत 03 अक्टूबर 2024 को अंतिम मॉडल उत्तर जारी किया गया। अंतिम मॉडल उत्तर के अनुसार परीक्षार्थियों के प्राप्तांको के आधार पर कौशल परीक्षा हेतु वर्गवार राजस्व विभाग अंतर्गत कुल 06 पदों के विरूद्ध 18 अभ्यर्थियों को चिन्हांकित किया गया हैं। इसी प्रकार आदिवासी विकास विभाग अंतर्गत दो पदों के लिए 6 अभ्यर्थियों का चिन्हांकन किया गया है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57