Advertisement

सरकार द्वारा गरीबों के आवास के सपनों को किया जा रहा साकार- खाद्य मंत्री बघेल

सरकार द्वारा गरीबों के आवास के सपनों को किया जा रहा साकार- खाद्य मंत्री बघेल

गरियाबंद// आवासहीनों को पक्के मकान की सुविधा से लाभान्वित करने शासन द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत भूमिपूजन एवं गृहप्रवेश कार्यक्रम आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज गरियाबंद के गांधी मैदान स्थित मंगल भवन में जिला स्तरीय आवास मेला का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री एवं खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयालदास बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। साथ ही सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी एवं राजिम विधायक श्री रोहित साहू विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बघेल ने जनप्रतिनिधियों के साथ पीएम आवास योजना के अंतर्गत पूर्ण आवास के 10 हितग्राहियों को चाबी एवं नये स्वीकृत आवास के 10 हितग्राहियों को स्वीकृति आदेश प्रदान किया।

साथ ही हितग्राहियों को शॉल-श्रीफल भेंटकर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर मंत्री बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार द्वारा गरीबों के आवास के सपने को पूरा किया जा रहा है। श्री मोदी द्वारा आवास देने के गारंटी को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पूर्ण करने के लिए संकल्पित है। इसी तारतम्य में राज्य में अधिक संख्या में नए आवासों की स्वीकृति की गई है। इससे जररूरतमंद गरीब परिवार आवास योजना से लाभान्वित हो रहे है। उन्होंने कहा कि आवास निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत प्राप्त होने पर संबंधितों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा शासकीय योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाये गये। प्रभारी मंत्री ने अतिथियों के साथ बच्चों को अन्नप्राशन, हितग्राहियों को श्रम कार्ड, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, स्वाइल हेल्थ कार्ड, उज्जवला गैस कनेक्शन एवं पोषण किट आदि का वितरण किया। कार्यक्रम में पोंड निवासी श्रीमती सरस्वती कमार के नवीन घर का मॉडल बनाया गया था। अतिथियों ने मॉडल घर का फीता काटकर लोकार्पण किया। साथ ही हितग्राही को मिठाई खिलाकर नए घर की बधाई दी।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.18.43
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.56.51
ChatGPT Image Aug 8, 2026, 10_06_26 PM

इस अवसर पर कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रीता यादव, नगर पालिका अध्यक्ष श्री अब्दुल गफ्फार मेमन, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लालिमा ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य श्री फिरतुराम कंवर, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री सुरेन्द्र सोनटेके, वरिष्ठ नागरिक श्री राजेश साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं नागरिकगण मौजूद रहे।

कार्यक्रम में सासंद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने सभी को नवरात्री पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नई सरकार के गठन होने पश्चात सभी पात्र परिवारों को आवास दिया जा रहा है। साढ़े आठ लाख आवास छत्तीसगढ़ में दिया जा चुका है। सरकार लोगों की सुविधा का ख्याल रख रही है। कार्यक्रम में विधायक रोहित साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का सपना साकार हो रहा है। उन्होंने गरीबों को आवास देने का सपना देखा था।

मोदी की यह गारंटी मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में पूर्ण हो रही है। गरीबों की चिंता करते हुए सरकार द्वारा प्रतीक्षा सूची में शामिल लोगों को भी पक्के आवास का लाभ दिया जा रहा है।

कार्यक्रम में कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने बताया कि जिले में अभी तक 42 हजार 735 आवास पूर्ण हो चुके है। शेष आवासों का कार्य तेजी से जारी है। वर्ष 2023-24 में कुल 2 हजार 528 आवासों की स्वीकृति दी गई है। जिनमें 382 आवास पूर्ण किये जा चुके है, शेष प्रगतिरत है। उन्होंने बताया कि स्थायी प्रतीक्षा सूची में छूटे हुए कुल 24 हजार 133 पात्र परिवारों को इस वर्ष शामिल करने का निर्णय लिया गया है। जिनमें से 20 हजार 471 आवासों की स्वीकृति दी जा चुकी है। आवास प्लस में शामिल परिवारों में से 3 हजार 19 आवासों का पंजीयन किया जा चुका है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM