Advertisement

विधायक राजेश अग्रवाल ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंन्द्र सुखरी के नवीन भवन का किया लोकार्पण

विधायक राजेश अग्रवाल ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंन्द्र सुखरी के नवीन भवन का किया लोकार्पण

नवीन भवन बन जाने से मरीजों की समस्याएं दूर होंगी और अच्छे वातावरण में होगा इलाज- अग्रवाल

अम्बिकापुर// अम्बिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल द्वारा बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुखरी के नवीन भवन का फीता काटकर लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नवीन भवन बन जाने से मरीजों की समस्याएं दूर होंगी और अच्छे वातावरण में उनका इलाज होगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मधु सिंह,जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव, जिला पंचायत सीईओ नूतन कंवर, स्वास्थ्य विभाग से सीएमएचओ डॉ. पी.एस. मार्को, बीएमओ डॉ. राहुल कुशवाहा, डीपीएम डॉ. पुष्पेंद्र राम, बीपीएम श्री धर्मेन्द्र जायसवाल, सुखरी की संस्था प्रभारी श्रीमती सीमा गुप्ता, डॉ. बी.पी. मिश्रा, अन्य स्टाफ, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंन्द्र सुखरी के अंतर्गत 06 आयुष्मान आरोग्य मंदिर है, जिसमें 17 गांव के लगभग 25 हजार से अधिक जनसंख्या को स्वास्थ्य लाभ मिल रहा है। स्वास्थ्य केंद्र के पुराने भवन में रख-रखाव तथा जगह की कमी के कारण गुणवत्तापूर्ण सेवाएं देने में असुविधा का सामना करना पड़ता था, नए भवन के बनने से स्वास्थ्य सुविधा का प्रसार होगा। उन्होंने बताया कि भवन का निर्माण सीजीएमएससी के माध्यम से 69 लाख में किया गया है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47