Advertisement

मद्य निषेध सप्ताह समपन्न

मद्य निषेध सप्ताह समपन्न

धमतरी// कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग तथा वक्ता मंच द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की जयंती पर 2 से 8 अक्टूबर तक मद्यपान निषेध सप्ताह का आयोजन किया गया। इसके तहत तक पूरे सप्ताह धमतरी के विद्यालयीन एवं महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं का निबंध लेखन एवं ड्राईंग स्पर्धाएं आयोजित की गईं, जिसमें सैकड़ों प्रतिभागियों ने शिरकत की। इसी क्रम में 08 अक्टूबर को “नशामुक्ति हेतु योग उपागम थीम“ पर रामसगरी गार्डन धमतरी में विशेष योगाभ्यास का आयोजन सुबह 6ः30 बजे किया गया। सत्र में छत्तीसगढ़ योग आयोग के योग प्रशिक्षकों द्वारा आम नागरिकों को नशामुक्ति हेतु विशेष आसन व प्राणायाम कराए गए तथा नशामुक्त रहने के लिए संकल्प दिलाया गया।

उप संचालक, समाज कल्याण विभाग अखिलेश तिवारी ने बताया कि बीते दिन कार्यक्रम के समापन अवसर पर भाषण स्पर्धा भी आयोजित की गई। इस अवसर पर तीनों स्पर्धाओं के विजेताओं को पुरस्कार एवं समस्त प्रतिभागियों को सम्मान पत्र वक्ता मंच द्वारा प्रदान किया गया। यह कार्यक्रम समाज कल्याण विभाग के उप संचालक तथा वक्ता मंच के संयोजक शुभम साहू ,वरिष्ठ साहित्यकार श्री राजाराम’ रसिक’ एवं वक्ता मंच के उपाध्यक्ष दुष्यंत साहू के मार्गदर्शन मे संपन्न हुआ। कार्यक्रम मे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोथली के जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष त्रिभुवन सनहरा, मोहित राम बनपेला, गजानंद साहू, राम शरण, जितेंद्र ठाकुर, राकेश कुमार साहू सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी और अन्य लोग शामिल हुए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

मद्य निषेध सप्ताह में शालेय स्तर पर निबंध स्पर्धा में प्रथमः चिन्मय देवांगन (सेंट जेवियर्स), द्वितीयः ईशा साहू (मॉडल इंग्लिश स्कूल), तृतीयः डोनिशा साहू (आत्मानंद स्कूल), सांत्वनाः मिताली साहू (मॉडल इंग्लिश), महाविद्यलायीन स्तरः प्रथमः चाँदनी, द्वितीयः प्रज्ञा साहू, तृतीयः चम्पेश्वरी, सांत्वनाः भोजेश्वरी साहू (चारों नारायण राव मेघावाले कन्या महा. से), चित्रकला स्पर्धा में प्रथमः राजश्री निर्मलकर, द्वितीयः तेजस्वी मरकाम, तृतीय : अंकिता मरकाम, सांत्वना : छाया गजपाल (चारों मॉडल इंग्लिश स्कूल से), भाषण स्पर्धाः प्रथमः जय प्रकाश साहू (शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला रुद्री), द्वितीयः युक्ति साहू, तृतीय : प्रेमलता साहू, सांत्वनाः डिकेश बंजारे (तीनों शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला भोथली से) शामिल हैं। समापन कार्यक्रम मे स्पर्धा से प्राप्त पोस्टरों की प्रदर्शनी भी लगाई गई थी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57