छत्तीसगढ़राज्यसरगुजा

भाजपा के देशव्यापी आह्वान पर आज सरगुजा जिले में भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने धरना प्रदर्शन किया।

प्रभा आनंद सिंह यादव ब्यूरो चीफ अंबिकापुर: भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह के दिशा निर्देश पर जिला में निवासरत भाजपा के सभी प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा व प्रकोष्ठ के सभी प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, सभी मंडल के पदाधिकारी एवं बूथ के कार्यकर्ताओं ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए नारा लिखे हुए तख्ती के साथ धरना प्रदर्शन में भाग लिया और बंगाल में तानाशाही, हत्या, मारपीट एवं तृणमूल कांग्रेसी गुंडों के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

इस संबंध में भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम आने के 24 घंटे के भीतर भाजपा के कई कार्यकर्ताओं की हत्या टीएमसी के गुंडा रूपी कार्यकर्ताओं द्वारा कर दी गई भाजपा कार्यकर्ताओं की दुकाने लूटी गई घर जला दिया गया चुनाव नतीजा आने के दरमियान ही आरामगाह के बीजेपी कार्यालय को आग के हवाले कर दिया गया ममता सरकार और कांग्रेस समेत अन्य दल हाथ बांध कर बैठे रहे हैं, ऐसे अमान्य अमानवीय कृत्य के खिलाफ कोई भी बोलने को तैयार नहीं है, हिंसा का सहारा लेकर तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता लोकतंत्र की हत्या पर आमादा है।
जिले के विभिन्न जगहों से पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता के अलावा पिछड़ा वर्ग प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी , प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव , विजय नाथ सिंह, प्रशांत त्रिपाठी, भारत सिंह सिसोदिया देवनाथ सिंह पैकरा, राजकुमार बंसल, अंबिकेश केसरी, मंजूषा भगत, अरुणा सिंह, मधुसूदन शुक्ला, विजय व्यापारी, डीके पूरिया, विश्व विजय सिंह तोमर, मनोज गुप्ता, मधु चौदहा, अभिषेक शर्मा, संतोष दास, रूपेश दुबे, रामप्रवेश पांडे, सर्वेश तिवारी, संजय सोनी, दीक्षा अग्रवाल, आकाश गुप्ता, श्रवण कुमार दास, मुनेश्वर राजवाड़े, विनोद दुबे, चंद्रशेखर तिवारी, श्वेता गुप्ता, अनिल अग्रवाल, राधेश्याम सिंह ठाकुर, महेंद्र सिंह, मुनेश्वर यादव, चंद्रिका यादव, बाल नाथ यादव, राजेंद्र जायसवाल, प्रमोद सिंह, अनिल सिंह, विद्यानंद मिश्रा, शैलेश सिंह, विशाल गोस्वामी, छोटू थामस, मनोज सोनी, नकुल सोनकर, वैभव सिंह, रविंद्र गुप्त भारती, राम केश्वर राजवाड़े, पन्ना लाल राजवाड़े, धनाराम नागेश एवं अंशुल श्रीवास्तव ने धरना प्रदर्शन में भाग लिया।
पश्चिम बंगाल में इस तरह के भयावह हालात का जिम्मेदार तृणमूल कांग्रेस सरकार को ठहराते हुए भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता ने इसकी जानकारी दी।

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!