छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज मिले दंतेवाड़ा नेत्र कांड के पीड़ितों से

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज मिले दंतेवाड़ा नेत्र कांड के पीड़ितों से

WhatsApp Image 2025-09-25 at 3.01.05 AM

रायपुर/ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज दंतेवाड़ा नेत्र कांड के पीड़ितों से मिलने मेकाहारा गये वहां पर उन्होंने मरीजों के ईलाज और उनकी स्थिति के बारे में जानकारी ली। चिकित्सको ने बताया कि दंतेवाड़ा जिला चिकित्सालय में कुल 50 मरीजों का आपरेशन हुआ था। जिसमें ज्यादातर मरीजों के आंख में इन्फेक्शन हुआ, जिसमें से 16 मरीजों को इन्फेक्शन के ईलाज के लिये मेकाहारा लाया गया। इनमें से 12 मरीजो का फिर से ऑपरेशन हो गया है। 4 मरीजों का ऑपरेशन नहीं हुआ। इंफेक्शन के चलते रायपुर लाये सभी मरीजों की आंख की रोशनी चली गई। जिसकी वापस आने की संभावना नहीं है। लेकिन अधिकांश के आंखों की रोशनी चली गयी है।

mantr
96f7b88c-5c3d-4301-83e9-aa4e159339e2 (1)

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि सरकार की लापरवाही के कारण आदिवासी मरीजों की आंखों की रोशनी गयी। बिना सुविधा और समुचित दवा के मरीजों के आपरेशन का डाक्टरों का टारगेट दिया गया। जिसके कारण यह परेशानी पैदा हुई है। कांग्रेस का जांच दल भी दंतेवाड़ा जाने वाला है। जहां पर भी हम गड़बड़ी की जांच करेंगे। हम सरकार से मांग करते है कि जिन मरीजों की आंखो की रोशनी गयी है, उनका ईलाज प्रदेश के बाहर के बड़े अस्पतालो में कराया जाये तथा जीवन यापन के लिये 10 लाख रू. का मुआवजा दिया जाये।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के साथ कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. राकेश गुप्ता, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, शहर कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे उपस्थित थे।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!