
छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यरायपुर
एक फोन पर पाइप लाइन के लीकेज की हुई मरम्मत
एक फोन पर पाइप लाइन के लीकेज की हुई मरम्मत
रायपुर //मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में अब एक फोन से समस्या का निराकरण हो रहा है। बीरगांव निवासी संतोष कुमार ने वार्ड में स्थित हिमानी किराना स्टोर के पास पाइप लाइन लीकेज को लेकर शिकायत की थी।
उन्होंने बताया पाइप लाइन लीकेज होने से जलभराव की समस्या हो रही है, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड रहा है। उन्होंने इसको लेकर कलेक्टोरेट के जन समस्या निवारण कॉल सेंटर में फोन किया।
जहां से संबंधित विभाग को मामले की जानकारी दी गई। जिसके बाद संबंधित विभाग के अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर तत्काल लीकेज पाइप लाइन में सुधार कार्य करवाया। जिसकी जानकारी श्री कुमार को दी गई। जिसके बाद उन्होंने प्रसन्न्ता जाहिर की साथ ही मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।










