Advertisement

सर्वश्रेष्ठ कार्य से बनेगी हर कर्मचारियों की पहचान और दूसरों के लिए बने प्रेरणाः कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह

ब्रेकफास्ट विथ कलेक्टर: मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने मैदानी स्तर के कर्मचारियों को किया प्रोत्साहित

उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों की सरहाना की

सर्वश्रेष्ठ कार्य से बनेगी हर कर्मचारियों की पहचान और दूसरों के लिए बने प्रेरणाः कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह

पंचायत विभाग के कर्मचारियों के साथ कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने किया ब्रेकफास्ट

रायपुर// मैदानी स्तर के कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के लिए कलेक्टर विथ ब्रेकफास्ट में मुख्य सचिव अमिताभ जैन शामिल हुए। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पंचायत विभाग के कर्मचारियों की सरहाना की और मैदानी स्तर के कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर उनके कार्याें की जानकारी प्राप्त की।

मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने कहा कि प्रत्येक कर्मचारियों को बेहतर से बेहतर कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि गांव क्षेत्र के मुख्य मार्गाें में मवेशियों के सड़कों पर बैठने की वजह से दुर्घटना होते है। ऐसे में उन पर नियंत्रण करने के लिए कारगर कदम उठाए जाएं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जिससे सड़कों की दुर्घटना न हो। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने सभी कर्मचारियों से उनके कार्याें के बारे में जानकारी ली और उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने कहा कि हमेशा कर्मचारियों को सर्वश्रेष्ठ कार्य करना चाहिए। हर कर्मचारियों को ऐसा कार्य करना चाहिए, जिससे दूसरों के लिए वे प्ररेणा बने। कलेक्टर ने कहा कि जल संरक्षण का कार्य किया जाए।

नलों से व्यर्थ बहने वाले पानी को बचाने के लिए सोखता पीट बनाया जाएं। जिससे जल का संरक्षण हो। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने कहा कि बच्चों एवं युवाओं को नशे की लत से दूर किया जाएं।

कलेक्टर ने सभी मैदानी कर्मचारियों से उनकी समस्याएं सुनी और बेहतर कार्य करने के लिए सुझाव भी मांगे। कलेक्टर विथ ब्रेकफास्ट में पंचायत विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सचिव, रोजगार सहायक समेत स्व सहायता से जुड़ी महिलाएं एवं ड्रोन दीदी शामिल हुई। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47