Advertisement

अब तो हत्या अपराध की घटनाये बर्दाश्त के बाहर हो गयी है, सरकार निकम्मी और लाचार बन गयी- दीपक बैज

अब तो हत्या अपराध की घटनाये बर्दाश्त के बाहर हो गयी है, सरकार निकम्मी और लाचार बन गयी- दीपक बैज

सूरजपुर की घटना सरकार की लापरवाही का परिणाम

रायपुर/ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि सूरजपुर की घटना भाजपा सरकार की लापरवाही का परिणाम है। भाजपा सरकार की प्राथमिकता में कानून व्यवस्था है ही नहीं। इसीलिये अपराधिक घटनायें बढ़ गयी है। सरकार अपराधियो पर लगाम कसने के बजाये उनकी संरक्षक बन गयी है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा सरकार पर प्रहार करते हुए कहा, प्रदेश की क़ानून व्यवस्था दिनोदिन और बिगड़ते जा रही है और सरकार मूकबधिर बनकर बैठी हुई हैं,’ अब तो हत्या अपराध की घटनाये बर्दास्त के बाहर हो गयी है। सरकार निकम्मी और लाचार बन गयी है, मुख्यमंत्री से सरकार नहीं सम्भल रही गृह मंत्री से गृह विभाग। राज्य मे जनता इतनी मजबूर हो गई की अपराधियों का हिसाब खुद करने पर आमादा है, लोहारीडीह और अंबिकापुर मे यही हुआ,राज्य मे अपराधी इतने ज्यादा बेलगाम हो चुके है की उनसे अब पुलिस वाले भी सुरक्षित नहीं,सूरजपुर आज का जिता जागता उदाहरण है। सूरजपुर मे एक पुलिस कांस्टेबल की पत्नी और उसकी पुत्री की कर निमर्म हत्या दी गई, अपराधी कबाड़ी का काम करता है पुलिस ने उसके यहाँ रेड मारा और अपराधी ने सीधे पुलिस वाले के घर पहुंच कर उसकी पत्नी पुत्री को जान से मार डाला। अब तो कुल मिलाकर प्रदेश के मुख्यमंत्री को गृहमंत्री विजय शर्मा को बर्खास्त कर देना चाहिए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

सूरजपुर में पुलिस के प्रधान आरक्षक के पत्नी और पुत्री की नृशंस हत्या करके घर से 5 किमी दूर सड़क किनारे फेक दिया जाता है। प्रदेश में आये दिन महिलाओं के साथ अत्याचार व गैंगरेप की घटनाएं बढ़ती जा रही है और पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बनी हुई है। इस लचर कानून व्यवस्था से महिलाएं अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रही है। महिलाएं भयभीत है, डरी सहमी हुई है। भाजपा के 10 महीना की सरकार में 600 से अधिक बलात्कार के मामले सामने आये है। महिलाओं के खिलाफ 3 हजार से ज्यादा आपराधिक घटना हुई हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा पुलिस अपराध तो रोक नहीं पा रही उलटे निर्दोष लोगो को प्रताड़ित कर रही अर्जुन्दा मे एक निर्दोश युवक की इतनी पिटाई की गयी की उसके हालत को देख कर उसके पिता की मृत्यु हो गयी, कवर्धा के लोहारीडीह मे पुलिस की लापरवाही से तीन लोगो की मौत हो गयी। एक की हत्या हुई उसके विरोध मे दूसरे की हत्या उसके घर मे जला कर कर दी गयी तीसरे प्रशांत साहू की हत्या पुलिस कस्टडी मे हो गयी। वही लोहारीडीह मे अपनी नाकामी पर पर्दा डालने पुलिस ने 167 लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा, सत्ता में बैठे लोग अपराधियों को संरक्षण देते है इसलिये अपराधियों का हौसला बुलंद है। आज एक 4 साल की छोटी भिलाई की बच्ची हो या फिर रायपुर नया बस स्टैंड में एक 50 साल की महिला हो सब के साथ दुष्कर्म हो रहा है। आज इस प्रदेश में कोई भी उम्र की बेटियां एवं महिलाएं सुरक्षित महसूस नहीं कर रही है। हाल ही में को सीतापुर में एक नाबालिग मार्केट से घर लौट रही से गैंगरेप की घटना होती है। रायपुर नया बस स्टैंड में एक 50 साल की महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया जाता है। दूसरे दिन रिपोर्ट लिखा जाता है और सामूहिक दुष्कर्म को नकार दिया गया। बलात्कार की रिपोर्ट लिखी गई और यहां पुलिस अपराधियों को सजा देने के बजाय उन्हें बचाने में लगी है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47