Advertisement

आर.बी.सी. 6-4 के तहत 52 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

आर.बी.सी. 6-4 के तहत 52 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

महासमुंद// कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर 13 मृतकों के निकटतम वारिसानों के लिए चार-चार लाख रुपए के मान से कुल 52 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है।

इनमें पानी में डूबने से मृत्यु होने पर विकासखण्ड बागबाहरा अंतर्गत ग्राम भीमखोज के मृतक प्रकाश नेताम, ग्राम मरार कसहीबाहरा के मृतक नारायण खड़िया, विकासखण्ड बसना अंतर्गत ग्राम भंवरपुर की मृतिका श्रीमती विशमोती निषाद, ग्राम आदर्श नगर बसना की मृतिका श्रीमती अंजली यादव तथा सरायपाली विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम जलपुर की मृतिका श्रीमती सारधाबाई बरिहा, ग्राम पतेरापाली की मृतिका श्रीमती नर्मदा इजारदार उर्फ नर्मदा जायसवाल, ग्राम छिन्दपाली के मृतक कपिलास साहू एवं पिथौरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम धरमपुर के मृतक जनकराम के निकटतम वारिसानों के लिए आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

इसी प्रकार सांप के काटने से मृत्यु होने पर महासमुंद विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम तुमगांव की मृतिका श्रीमती सावित्री पटेल, बसना विकासखण्ड के ग्राम सरकंडा की मृतिका श्रीमती रूशिला गहिर, ग्राम रूपापाली के मृतक श्री गजानंद बरिहा एवं पिथौरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम जामजुड़ा की मृतिका कु. कविता साहू तथा आग में जलने से मृत्यु होने पर सरायपाली विकासखंड के ग्राम माधोपाली की मृतिका श्रीमती आसमती उर्फ टीना उर्फ जशमोती के निकटतम वारिसानों के लिए चार-चार लाख रुपए आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57