Advertisement

सरायपाली के कन्या छात्रावास, स्कूल, अस्पताल एवं छात्रावास का जायजा

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने सरायपाली के कन्या छात्रावास, स्कूल, अस्पताल एवं छात्रावास का लिया जायजा

महासमुंद// कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज सरायपाली विकासखण्ड अंतर्गत कन्या छात्रावास, स्कूल, हॉस्पिटल एवं निर्माणाधीन आदिवासी छात्रावास का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कन्या छात्रावास में छात्राओं से बातचीत कर उनकी समस्याओं और जरूरतों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने छात्राओं के लिए भोजन, पानी और स्वच्छता की स्थिति की समीक्षा की। छात्राओं से पढ़ाई और अन्य सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया। स्कूल के निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिक्षकों की उपस्थिति और कक्षाओं का अवलोकन किया। स्कूल में शिक्षा के स्तर और अन्य गतिविधियों को पाठ्यक्रम में शामिल करने के निर्देश दिए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

इसी तरह उन्होंने 100 बिस्तर अस्पताल की सुविधाओं का जायजा लिया। जहां चिकित्सा सुविधाओं और दवाओं की उपलब्धता की जांच की। डॉक्टरों और स्टाफ से रोगियों के इलाज और व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने यह भी कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। निर्माणाधीन आदिवासी हॉस्टल के निर्माण कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ठेकेदार और अधिकारियों को समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर ने सरायपाली गौरव पथ के निर्माण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने निर्माण की धीमी प्रक्रिया पर नाराजगी जताते हुए समय-सीमा में निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी तरह की कमी को तत्काल दूर किया जाए और नियमित निगरानी रखी जाए ताकि सुविधाओं में सुधार हो सके और बेहतर सेवाएं मिलें। इस दौरान एसडीएम सरायपाली सुश्री नम्रता चौबे, जिला पंचायत सीईओ श्री एस. आलोक, तहसीलदार श्रीधर पंडा एवं संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57