Advertisement

अवैध रेत डंपिंग पर सतत कारवाई

अवैध रेत डंपिंग पर सतत कारवाई

पिथौरा मे भी एस डी एम ने की जप्ती

महासमुंद// सरायपाली एस डी एम सुश्री नम्रता चौबे ने बिना अनुमति के डंप किये गए रेत के भंडारण पर आज जप्ती की कारवाई की है। ज्ञात है कि सरायपाली के ग्राम चट्टीगिरोला मे 168 घंन मीटर रेत का भण्डारण किया गया था। जिसे एस डी एम द्वारा औचक निरीक्षण के दौरान पंचनामा कर जप्त की गई।
इसी कड़ी में शनिवार शाम कलेक्टर विनय लंगेह के निर्देश पर पिथौरा अनुविभाग अंतर्गत ग्राम पंचायत – डोंगरीपाली मे हरिओम राइस मिल के पीछे भारी मात्रा में अवैध रेत का भंडारण किया गया था | प्राप्त सूचना के आधार पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) ओम्कारेश्वर सिंह के मार्गदर्शन में तहसीलदार नितिन ठाकुर द्वारा मौके पर पहुंच कर जप्ती की कार्यवाही की गयी एवं ग्राम पंचायत को सुपुर्दगी की गयी है |

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

ज्ञात है की जिले मे कलेक्टर विनय लंगेह के निर्देश पर अवैध रेत उत्तखनन, परिवहन और भण्डारण पर सतत कारवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि रेत के अवैध परिवहन, उतखनन और भण्डारण पर कड़ी नजर रखी जा रही है। उन्होंने सभी एस डी एम को सतत निगरानी रखते हुए नियमानुसार कारवाई करने के निर्देश दिए है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57