Advertisement

जिला मुख्यालय में 5 नवम्बर को होगा एक दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम

जिला मुख्यालय में 5 नवम्बर को होगा एक दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम

धमतरी / छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। इसके मद्देनजर कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने समय सीमा की बैठक में राज्योत्सव की तैयारियां करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय स्थित स्थानीय डॉ.शोभाराम देवांगन शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल के एकलव्य खेल परिसर में आगामी 5 नवम्बर को राज्योत्सव का एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विकास विभागों की विभागीय प्रदर्शनी में उपलब्धियों, महत्वपूर्ण योजनाओं एवं सफल परियोजनाओं को विशेष रूप से प्रदर्शित की जाएगी। इसके साथ ही एक नवम्बर से 6 नवम्बर तक सभी शासकीय भवनों में रोशनी करने के निर्देश कलेक्टर ने दिए। उन्होंने विद्युत विभाग को बिजली आपूर्ति बाधित ना हो, यह सुनिश्चित करने कहा। बैठक में सीईओ जिला पंचायत सुश्री रोमा श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर जी.आर.मरकाम सहित जिला स्तरीय अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

बैठक में कलेक्टर ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारी की समीक्षा की। उन्होंने नोडल अधिकारियों को धान खरीदी की गाइडलाइन का अध्ययन कर लेने कहा, ताकि नियम प्रक्रिया के अनुरूप धान की खरीदी की जा सके। इसके साथ ही समिति प्रबंधकों से बात कर प्रकरणों की जानकारी लेने और धान खरीदी केन्द्रों में फ्लैक्स लगाने, मुनादी कराने, पेयजल, छाया इत्यादि की व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा। शासन के निर्देशानुसार खसरा नंबर के आधार पर ही धान खरीदी की जानी है, इसके मद्देनजर कलेक्टर ने खसरा नंबर की जांच पटवारी की उपस्थिति में करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने यह कार्य धान खरीदी शुरू होने से पूर्व कर लेने कहा। कलेक्टर ने कहा कि धान कटाई के बाद किसान खेतों में पैरा नहीं जलाएं, इस पर निगाह रखने के निर्देश कृषि विभाग को दिए। इसके लिए ग्रामसभा आयोजित कर समझाईश देने और पैरा जलाते हुए पाए जाने पर नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश कलेक्टर ने दिए। इसके साथ ही ग्रीष्मकालीन धान के बदले दलहन, तिलहन को प्रोत्साहित करने हेतु आयोजित शिविरों में किसानों के पंजीयन की स्थिति की जानकारी कलेक्टर ने ली।

प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा करते हुए कलेक्टर सुश्री गांधी ने योजना के तहत पूर्ण, अपूर्ण और निर्माणाधीन कार्यों की जानकारी विकासखण्डवार ली। उन्होंने कहा कि आवास निर्माण के कार्यों को लक्ष्य के आधार पर शत्-प्रतिशत पूरा कर लिया जाए। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन, जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविरों में मिले आवेदनों के निराकरण की जानकारी ली और समय सीमा में प्रकरणों का निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, लोक निर्माण विभाग, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग, खाद्य, जल संसाधन, क्रेडा, आदिवासी विकास विभाग, उद्यानिकी, मत्स्यपालन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग इत्यादि की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिए।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57