Advertisement

प्रदेश कांग्रेस असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ की बैठक सम्पन्न, कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने दी ने पदाधिकारियों को बधाई

प्रदेश कांग्रेस असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ की बैठक सम्पन्न, कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने दी ने पदाधिकारियों को बधाई

रायपुर/ कांग्रेस असंगठित मजदूर एवं समस्या निवारण प्रकोष्ठ की बैठक कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में सम्पन्न हुई। बीते महीने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की अनुशंसा पर प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद सिद्दीक ने प्रदेश उपाध्यक्षों, प्रदेश महासचिवों व जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की थी। राजीव भवन में प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया।

प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने प्रकोष्ठ के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कांग्रेस देश और समाज के हर वर्ग के हित में काम करने वाला संगठन है। समस्त पदाधिकारी और कार्यकर्ता कांग्रेस की विचारधारा के अनुरूप नई ऊर्जा के साथ के देश हित और संगठन की मजबूती के लिए काम करेंगे। हमें जन जन तक कांग्रेस के विचारों को पहुंचा कर अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ना है। केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकार की ग़लत नीतियों के खिलाफ एकजुटता से आवाज उठाना है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मोहम्मद सिद्दीक ने कहा कि आगे जो भी जिम्मेदारी प्रकोष्ठ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा दी जाएगी उसका पालन हम स्थानीय संगठन के माध्यम से पूरा करने का प्रयास करेंगे और संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में निरंतर कार्य करते रहेंगे !!
कार्यक्रम का मंच संचालन महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने किया !!

इस दौरान कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रभारी महामंत्री प्रशासन मलकीत सिंह गैदू, महामंत्री कन्हैया अग्रवाल, महामंत्री दीपक मिश्रा , संयुक्त महामंत्री शारिक रईस खान, नरेश गढ़पाल, सचिव सद्दाम सोलंकी, सुंदर जोगी, चिराग अली, निशु शाह, आनंद पांचाल, मनोज यादव ,मुनेश गौतम, श्रेयांस शुक्ल, विजय बघेल, शकील खान, शुभम, विजय बाफना और प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष, महासचिव, सचिव सहित सैंकड़ों पदाधिकारी मौजूद थे !!

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47