Advertisement

धान की खरीदी केंन्द्रों का भौतिक सत्यापन किये जाने हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त

धान की खरीदी केंन्द्रों का भौतिक सत्यापन किये जाने हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

अम्बिकापुर/ खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में जिले के कुल 54 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से धान खरीदी की जानी है। खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान एवं मक्का उपार्जन केंद्रों में धान उपार्जन, बारदाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने सही गुणवत्ता तथा वास्तविक किसानों से धान की खरीदी केन्द्रों का भौतिक सत्यापन चेक लिस्ट अनुसार किये जाने हेतु धान खरीदी केंद्रों में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
कलेक्टर विलास भोसकर द्वारा जारी आदेशानुसार नोडल अधिकारी संपूर्ण धान खरीदी अवधि तक आबंटित धान उपार्जन केंद्र में सतत निगरानी एवं गुणवत्तापूर्ण धान की खरीदी, अवैध धान खरीदी/परिवहन पर रोक, आर्द्रता प्रतिशत की जांच, ड्रेनेज, कैप कव्हर, तौलाई, बारदाने की व्यवस्था, समस्त दस्तावेजों का विधिवत संधारण इत्यादि पर सतत निरीक्षण कर साप्ताहिक प्रतिवेदन तैयार कर कलेक्टर कार्यालय को प्रस्तुत करते हुए निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को पूर्ण कराएंगे। उपार्जन केंन्द्रवार नोडल अधिकारी उपार्जन केन्द्रों के भौतिक सत्यापन इंस्टॉल कर एप के माध्यम से प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को भौतिक सत्यापन पूर्ण करेंगे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57