Advertisement

विकास सिंह फुटपाथी दुकानदारों के बीच चलाया जनसंपर्क अभियान कहा बन्ना गुप्ता ने निजी स्वार्थ के लिए तुड़वाया मानगो बाजार।

विकास सिंह फुटपाथी दुकानदारों के बीच चलाया जनसंपर्क अभियान कहा बन्ना गुप्ता ने निजी स्वार्थ के लिए तुड़वाया मानगो बाजार।

सड़क में नहीं अब स्थाई दुकान में दुकानदारी करेंगे दुकानदार भाई – विकास सिंह ।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे विकास सिंह ने डिमना मुख्य सड़क में सड़क के किनारे लगाए गए दुकानदारों से मिलकर उन्हें अपने पक्ष में मतदान करने की बात कही । विकास सिंह ने कहा मंत्री बन्ना गुप्ता के कारण सैकड़ो वर्षों से स्थाई रूप से दुकान चला कर अपने परिवार का भरण पोषण करने वाले दुकानदारो को आज जान हथेली पर रख कर सड़क के किनारे दुकान लगाना पड़ रहा है विकास सिंह ने कहा की विधानसभा चुनाव जीतने के साथ ही पहला कार्य होगा की सड़क के किनारे फुटपाथ में दुकानदारी कर रहे दुकानदार भाइयों के लिए स्थाई पक्के दुकान की व्यवस्था करवाएंगे इसके लिए उन्हें कितना भी ठोस और कड़ा कदम उठाना पड़े वह उठाएंगे । विकास सिंह ने कहा कदमा में टाटा स्टील की बड़ी जमीन लेने के बदले बन्ना गुप्ता ने फुटपाथ की दुकानदारों को रोड में ला दिया दुकानदार भुखमरी के शिकार हो गए हैं । स्थानीय फुटपाथी दुकानदारों ने बताया कि जब बाजार टूट रहा था उन लोगों ने सभी नेताओं को फोन किया था लेकिन मौके में कोई भी नेता उन्हें बचाने अथवा सांत्वना देने नहीं आया विकास सिंह ही ऐसा इकलौता नेता थे जिन्होंने मौके में जाकर दुकान न टूटे उसके लिए भरसक प्रयास किया जिसके चलते विकास सिंह के ऊपर मुकदमा हुआ पर्व पुलिस से लगातार संघर्ष रहे । विकास सिंह ने कहा जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा में बार-बार दो ही लोग जनप्रतिनिधि बनने के लिए व्याकुल रहते हैं दूसरे को मौका नहीं देते हैं विकास सिंह ने कहा बन्ना गुप्ता के बदले उनके परिवार के लोगों ने पश्चिम विधानसभा में अपनी राजनीति रोटी सेकने का काम किया है और सरयू राय पांच साल में एक बार भी पश्चिम विधानसभा में झांकने तक नहीं आए इस बार जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा की जनता बदलाव चाहती है और बदलाव के विकल्प के रूप में विकास सिंह आसानी से उपलब्ध रहने वाला प्रत्याशी है ।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57