Advertisement

वन मंत्री ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं

वन मंत्री ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

रायपुर/ वन एवं जलवायु परिवर्तन, जलसंसाधन, सहकारिता एवं कौशल विकास और संसदीय मंत्री केदार कश्यप ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी। मंत्री कश्यप ने प्रदेशवासियों को दिए अपने शुभकामना संदेश में कहा कि सांस्कृतिक व पारंपरिक विरासतों को अपने में समेटे बस्तर के तीज-त्यौहार व मेला-मड़ई विश्व विख्यात है, पूरा भारतवर्ष कार्तिक मास की अमावस्या को दीपावली त्यौहार के रूप में बनाते हैं वहीं बस्तर अंचल के आदिवासी समाज के द्वारा नई फसल के आगमन पर मां लक्ष्मी की आराधना सुमिरन में लक्ष्मी जगार, लक्ष्मी विवाह का आयोजन करते हैं। उन्होंने कहा कि आदिकाल से गौ-माता की पूजा-अर्चना कर पशुधन को खिचड़ी खिलाकर बड़े हर्षाेल्लास के साथ अपने समाज के सगाजनों को न्योता देकर आपसी सद्भाव व सामाजिक समरसता के साथ दियारी त्यौहार मनाते हैं। दियारी त्यौहार को परिपक्व बीजों के संरक्षण के तिहार के रूप में बस्तरवासी मनाते हैं।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57