Advertisement

नकली चकाचौंध में अंधी हो चुकी भाजपा सरकार ने ‘सफर’ को अंग्रेजी का ‘suffer’ बना दिया है: सिंहदेव

नकली चकाचौंध में अंधी हो चुकी भाजपा सरकार ने ‘सफर’ को अंग्रेजी का ‘suffer’ बना दिया है: सिंहदेव

सरगुजा // पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वक्तव्य में नकली चकाचौंध में अंधी हो चुकी भाजपा सरकार ने ‘सफर’ को अंग्रेजी का ‘suffer’ बना दिया है।

बिना रिजर्वेशन की रेल-गाड़ियां, और ठसाठस भरे डिब्बे, शौचालय तक में खड़े हो कर 20-20 घंटे सफर करते लोग – ये यात्रा नहीं, यातना है!

मैं प्रधानमंत्री और रेल मंत्री को चुनौती देता हूं कि वह 20 मिनिट भी किसी रेल के शौचालय में सफर करके दिखाएं।

त्योहारों में गरीब और मध्यम वर्ग के लोग, जो पूरे साल मेहनत करके कुछ पैसे बचाते हैं, अपने परिवार के साथ समय बिताने की चाहत में रेल यात्रा का सहारा लेते हैं। पर आज इनकी इस उम्मीद को रेलवे की अव्यवस्था ने तोड़ दिया है। हजारों रुपये खर्च करने के बावजूद, इन्हें असुरक्षित और असुविधाजनक यात्रा का सामना करना पड़ रहा है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जो लोग सस्ते टिकट की आस में घंटों स्टेशन पर खड़े रहते हैं, वे भी ट्रेन में जगह पाने के लिए धक्का-मुक्की में घायल हो रहे हैं। अभी कुछ दिनों पहले बांद्रा टर्मिनस पर कई लोग भगदड़ में घायल हो गए। और ऐसा पहली बार नहीं हो रहा। छठ मनाने वाले हर प्रदेश में जाती हुई ट्रेनों में यात्रियों की स्थिति भयावह है।

क्या हमारे मेहनतकश लोगों को त्योहारों में शामिल होकर अपने परिवार के साथ खुशियां बांटने का भी हक़ नहीं है?

रेलवे मंत्री और सरकार जवाब दें – क्या गरीब जनता के प्रति आपकी कोई जिम्मेदारी नहीं? आखिर कब तक हमारे देश की मेहनतकश जनता इस बेरुखी का खामियाजा भुगतेगी?

सरकार अपने अहंकार में भूल गई कि गरीब और मध्यम वर्ग का भी सुरक्षित और सम्मानजनक यात्रा करने का समान अधिकार है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47