जनता सुनील सोनी को निष्क्रिय मान रही – आकाश शर्मा

जनता सुनील सोनी को निष्क्रिय मान रही – आकाश शर्मा

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

रायपुर/04 नवंबर 2024। कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा ने आज चंद्रशेखर आजाद वार्ड एवं छत्तीसगढ़ नगर में जनसंपर्क किया। वे घर-घर जाकर आशीर्वाद लिये एवं मतदान में भाग लेकर कांग्रेस को वोट देने की अपील किया।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

आकाश शर्मा ने कहा कि सुनील सोनी को जनता महापौर फिर सांसद बनाया लेकिन सोनी ने जनता के हित में कोई काम नहीं किये। जनता सुनील सोनी को निष्क्रिय मान रही है। दक्षिण विधानसभा की जनता परिवर्तन करने तैयार है। सुनील सोनी को बताना चाहिये, उन्होंने सांसद निधि से दक्षिण विधानसभा के लिये क्या विकास कार्य किये है? राजधानी में चौक-चौराहे में चाकूबाजी हो रही है। गली-गली में नशे का सामान बिक रहा है। व्यापारियों के घर में गोली चल रही है। महिलाएं सुरक्षित नहीं है। जनता डरी हुई है। भाजपा सरकार से जनता का विश्वास उठ गया है। बिजली की महंगाई, बिजली कटौती से लोग परेशान है। गरीबों के राशन में डाका डाला जा रहा है। बच्चों के पुस्तक में भी घोटाला हुआ है। सरकार जगह-जगह शराब खोरी के लिये लाइसेंस दे रही। महिलाएं महतारी वंदन योजना का लाभ नहीं मिलने की शिकायत कर रहे है।