Advertisement

रायपुर दक्षिण विधानसभा उप निर्वाचन 2024 : बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं के घर पहुंचा मतदान दल

रायपुर दक्षिण विधानसभा उप निर्वाचन 2024 : बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं के घर पहुंचा मतदान दल

श्रीमती विटाना गुप्ता बोली-अब वोटिंग के लिए तकलीफें हुई दूर, घर पर की मतदान

5 से 7 नवंबर तक रहेगी होम वोटिंग की सुविधा

रायपुर// रायपुर दक्षिण विधानसभा उप निर्वाचन 2024 के तहत आज से होम वोटिंग शुरू हो गई है। मतदान दल अब 85 से अधिम उम्र के बुजुर्गाें एवं दिव्यांगों के घर पहुंचकर वोटिंग करा रहा है। होम वोटिंग 5 से 7 नवंबर तक सुविधा रहेगी।

मतदान रथ आज मालवीय रोड स्थित 98 वर्ष की श्रीमती विटाना गुप्ता के पहुंचा। उन्होंने अपने घर पर ही बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान किया। श्रीमती गुप्ता बताती हैं कि वे हमेशा से निर्वाचन के दौरान मतदान करती रही है। उम्र अधिक होने की वजह से अब मतदान केंद्र तक जाने-आने में काफी दिक्कतें होती है। ऐसे में भारत निर्वाचन आयोग की ओर से शुरू की गई होम वोटिंग की सुविधा काफी लाभदायी है। वे बताती है कि यह बहुत अच्छी सुविधा है कि घर पर ही वोटिंग की सुविधा मिल रही है। इससे बुजुर्गाें को भी तकलीफें नहीं होगी। इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग का बहुत-बहुत धन्यवाद करती हूं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

दिव्यांग मतदाता टिकरापारा निवासी हेमंत बर्छिहा ने भी अपने घर पर मतदान किया। वे बताती है कि चलने-फिरने में बहुत तकलीफें होती है। ऐसे में मतदान घर पर होना बहुत ही अच्छी बात है कि दिव्यांगों को मतदान के लिए दिक्कतें नहीं होगी। भारत निर्वाचन आयोग का भी बहुत-बहुत धन्यवाद करती हूं कि घर पर ही मतदान करने का अवसर प्राप्त हुआ। वे बताती है कि पहले निर्वाचन के दिन में मतदान केंद्र तक आने-जाने में असमर्थता होती थी, लेकिन घर पर मतदान करके बहुत खुशी मिली।

नयापारा निवासी श्रीमती रूकमणी बाई तिवारी ने भी अपने घर पर मतदान किया। वे बताती है कि उम्र अधिक होने से मतदान केंद्र में आने-जाने में दिक्कते होती थी, लेकिन घर पर आज मतदान दल पहुंचा और तत्काल मतदान सफल रूप से हो गया। इससे मुझे भी बहुत खुशी हुई। बंजारी माता चौक निवासी 85 वर्ष से अधिक उम्र की मतदाता श्रीमती कमला साहू ने भी अपने घर पर ही मतदान किया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47