Advertisement

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाः हर घर को मिलेगी सस्ती और हरित ऊर्जा

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाः हर घर को मिलेगी सस्ती और हरित ऊर्जा

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

महासमुंद/ प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना फरवरी 2024 से लागू की गई है। इस योजना का उद्देश्य शहरी और ग्रामीण घरेलू उपभोक्ताओं को सोलर ऊर्जा के माध्यम से बिजली प्रदान करना है। इस योजना के तहत, उपभोक्ता अपने घर की छत पर रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित कर सकते हैं, जो उनकी बिजली जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ ग्रिड में अतिरिक्त ऊर्जा भी सप्लाई करेगा। इसके अतिरिक्त ऊर्जा के बदले में उपभोक्ताओं को आय प्राप्त होगी, जिससे बिजली बिल शून्य होने का लाभ मिल सकता है। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने आज समय-सीमा की बैठक में विद्युत विभाग और क्रेडा विभाग को निर्देश दिए है कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत लक्ष्य के अनुरूप पूर्ति सुनिश्चित करें।
कार्यपालन अभियंता विद्युत श्री भुनेश्वर दीवान ने बताया कि इस योजना के तहत 1 किलोवाट से 3 किलोवाट तक की क्षमता के सोलर संयंत्रों के लिए सब्सिडी का प्रावधान है। जैसे कि 1 किलोवाट संयंत्र के लिए 30,000 रुपये, 2 किलोवाट संयंत्र के लिए 60,000 रुपये, और 3 किलोवाट संयंत्र के लिए 78,000 रुपये तक की सब्सिडी मिल सकती है। हितग्राही को संयंत्र की कुल लागत का केवल 10 प्रतिशत देना होगा, जबकि शेष राशि पर 7 प्रतिशत ब्याज दर से बैंक ऋण की सुविधा भी है। फरवरी 2024 में लागू हुई इस योजना के तहत महासमुंद जिले में 8000 संयंत्रों का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें कुल 18700 उपभोक्ताओं द्वारा पंजीयन कराया गया है एवं 04 उपभोक्ताओं द्वारा अपने घरों में सोलर संयंत्र स्थापित कर योजना का लाभ प्राप्त किया जा रहा है।
इस योजना का लाभ उठाने के लिए उपभोक्ता को pmsuryaghar.gov.in या PMSuryaGhar मोबाइल ऐप पर पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण के बाद, वेब पोर्टल पर उपलब्ध वेंडर का चयन कर आवेदन प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। योजना के अंतर्गत स्थापित संयंत्रों के सत्यापन के बाद, सब्सिडी की राशि उपभोक्ता के खाते में सीधे ऑनलाइन भेजी जाएगी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57